फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Bank manager asked for bribe to get loan approved, CBI caught him red handed taking 30 thousand rupees

Bijnor: लोन पास कराने को बैंक मैनेजर ने मांगी रिश्वत, सीबीआई ने 30 हजार रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ा

Fri, 09 Aug 2024 02:03 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 09 Aug 2024 02:03 AM IST
सार

सीबीआई ने लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते बैंक मैनेजर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Bank manager asked for bribe to get loan approved, CBI caught him red handed taking 30 thousand rupees
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाखा प्रबंधक ने खादी ग्राम उद्योग से अनुमोदित फाइल पर कर्ज देने की एवज में 60 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


 

थाना नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम कोटकादर निवासी सचिन पुत्र धर्मपाल ने बताया कि उसने खादी ग्रामोद्योग में आटा चक्की लगाने के लिए आवेदन किया था। खादी ग्राम उद्योग से उक्त आवेदन पर स्वीकृति प्रदान करते हुए छह लाख का कर्ज लेने की फाइल ग्राम कोटकादर स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में भेज दी गई। इसकी एवज में बैंक शाखा प्रबंधक  प्रियांशु त्यागी ने दस प्रतिशत के हिसाब से साठ हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी। रुपये नहीं देने पर उसकी फाइल को रिजेक्ट कर दिया। दो महीने बीत जाने के बाद दोबारा बैंक में फाइल भेजी गई। लेकिन मैनेजर रिश्वत के बिना फाइल पास करने को राजी नहीं हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने सीबीआई गाजियाबाद से संपर्क किया। सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को कोटकादर पहुंच गई। योजना के तहत पेशगी तीस हजार रुपये बैंक मैनेजर को देने गया। 30 हजार रुपये फाइल पास होने के बाद देने तय हुए। सचिन का आरोप है कि मैनेजर ने कहा कि चपरासी मदन को बाहर ले जाकर रुपये दे दो, सचिन ने ऐसा ही किया। उधर, सीबीआई की टीम ने रिश्वत लेते हुए मदन को पकड़ लिया, जिसे शाखा प्रबंधक के पास ले जाया गया। बाद में पुष्टि होने पर सीबीआई की टीम ने शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed