{"_id":"652051de1e905b111d0de1a8","slug":"bijnor-badayun-highway-will-be-four-lane-in-chandpur-budget-released-bijnor-news-c-27-1-bij1002-12103-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चांदपुर में फोरलेन होगा बिजनौर-बदायूं हाईवे, बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चांदपुर में फोरलेन होगा बिजनौर-बदायूं हाईवे, बजट जारी
विज्ञापन
चांदपुर में बिजनौर बदायूं फोरलेन होने वाली सड़क।
- 09 करोड़ 40 लाख 38 हजार रुपये की पहली किस्त जारी, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू
- 17.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा चांदपुर में बिजनौर-बदायूं हाईवे
-37 करोड़ 61 लाख 55 हजार रुपये से होगा छह किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण और सुंदरीकरण
राजीव अग्रवाल
चांदपुर (बिजनौर)। चांदपुर शहर के प्रवेश मार्ग की सड़क को फोरलेन में तब्दील करने का रास्ता साफ हो गया है। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए भेजे गए करीब 37 करोड़ 61 लाख 55 हजार रुपये के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति की मुहर लगा दी है। इसके लिए पहली किस्त नौ करोड़ 40 लाख 38 हजार रुपये जारी भी कर दिया है। विभाग जल्द से जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी करने में जुट जाएगा।
चांदपुर में बिजनौर-बदायूं हाईवे की सड़क आवागमन के लिहाज से तंग थी। करीब छह किमी लंबी इस सड़क की चौड़ाई महज सात मीटर है। ऐसे में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क को फोरलेन में तब्दील करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर करीब 37 करोड़ 61 लाख 55 हजार रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने इसे स्वीकृति दे दी है। शासन ने इसके लिए पहली किस्त जारी कर दी है। बिजनौर-बदायूं हाईवे के फोरलेन होने से चांदपुर होकर जाने वाले लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
सात मीटर की जगह 17.5 मीटर चौड़ी हो जाएगी सड़क
बिजनौर रोड फादरसन पब्लिक स्कूल से धनौरा रोड रिलायंस पेट्रोल पंप तक की सड़क अब सात मीटर की जगह 17.5 मीटर चौड़ी हो जाएगी। डिवाइडर के दोनों ओर करीब साढ़े आठ मीटर चौड़ी सड़क होगी। निर्माण के बाद यह हाईवे की शक्ल में दिखेगी। छह किमी लंबाई में सड़क के बीचोंबीच आधा मीटर चौड़ा डिवाइडर होगा।
विज्ञापन
इस तरह से हाेगा कार्य
बिजनौर-बदायूं हाईवे के चौड़ीकरण की पहली किस्त जारी हो गई है। इसमें शासन ने तीन करोड़ रुपये विद्युत निगम को बिजली की लाइन आदि शिफ्ट करने के लिए जारी किए गए हैं। एक करोड़ रुपया वन विभाग को पेड़ आदि की साफ सफाई आदि कार्य के लिए जारी किए गए हैं।
ये होगा फायदा
चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश ने बताया कि फोरलेन होने से शहर के प्रमुख मार्ग पर हर समय लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। इस मार्ग से बिजनौर, हस्तिनापुर, मेरठ, हल्दौर, नहटौर, गजरौला, हसनपुर, बदायू, जलीलपुर, बास्टा, फीना, नूरपुर मुरादाबाद, उत्तराखंड आदि स्थानों पर जाने के लिए रोजाना हजारों वाहन निकलते है। नगर की सुंदरता में भी बदलाव होगा।
चांदपुर की आबादी में बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे को फोरलेन किए भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। शासन ने पहली किस्त भी जारी कर दी है। शीघ्र की निविदा प्रकिया पूरी कर काम शुरू होगा। -एसके राव, अधिशासी अभियंता