फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Intoxicated driver rams tractor into a crowd, killing three people

बिजनौर: नशे में चालक ने भीड़ पर चढ़ाया ट्रैक्टर, तीन लोगों की मौत; शराब के ठेके पर भिड़े दो गांवों के लोग

Wed, 07 Oct 2026 11:02 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 07 Oct 2026 11:02 PM IST
सार

बिजनौर के गांव दतियाना में शराब ठेके पर जमालुद्दीनपुर और दतियाना गांव के लोगों में मारपीट हो गई। दतियाना निवासी चालक ने नशे की हालत में जमालुद्दीनपुर के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। बाबूराम, उदयवीर और महेंद्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bijnor: Intoxicated driver rams tractor into a crowd, killing three people
घटना के बाद सीएचसी पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव दतियाना में शराब के ठेके पर हुए विवाद के बाद नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने जमालुद्दीनपुर के खेड़ा तिराहे पर खड़े लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर से कुचले जाने पर बाबूराम और उदयवीर की मौके पर मौत हो गई, जबकि महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद महेंद्र की भी मौत हो गई। घटना के बाद चालक भागने लगा, लेकिन बिजली के पोल से टकराकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन



 
Trending Videos

ग्रामीणों के अनुसार, थाना चांदपुर क्षेत्र के दतियाना स्थित शराब के ठेके पर बुधवार शाम जमालुद्दीनपुर और दतियाना गांव के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इसकी जानकारी जमालुद्दीनपुर पहुंची तो गांव के कुछ लोग खेड़ा तिराहे पर एकत्र हो गए। इसी दौरान रात करीब पौने नौ बजे दतियाना निवासी चालक ने नशे की हालत में ट्रैक्टर भीड़ की ओर दौड़ा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से जमालुद्दीनपुर निवासी बाबूराम (40) पुत्र खुशीराम, उदयवीर (60) पुत्र कलवा और महेंद्र (60) पुत्र प्रकाश सिंह घायल हो गए। तीनों को सीएचसी स्याऊ ले जाया गया, जहां बाबूराम और उदयवीर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। महेंद्र की हालत गंभीर थी और उनके परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन

पोल से टकराकर पलटा ट्रैक्टर
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भागने लगा। कुछ दूरी पर ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखें...
मेरठ: किराएदार से था दो हजार रुपये का विवाद, मालिक के घर में लगा दी आग, एक करोड़ का नुकसान; दो गिरफ्तार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed