फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor dominates sugarcane production, farmers hoist the flag in the state

Bijnor News: गन्ना पैदावार में बिजनौर का डंका, किसानों ने लहराया प्रदेश में परचम

Wed, 07 Oct 2026 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bijnor dominates sugarcane production, farmers hoist the flag in the state
बिजनौर। राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में बिजनौर के किसानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग संवर्गों में प्रदेश स्तर पर स्थान हासिल किया है। जिले के किसानों ने वैज्ञानिक खेती और ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर बेहतर गन्ना उत्पादन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त ने परिणाम जारी किए। ड्रिप विधि से सिंचाई पौधा संवर्ग में अफजलगढ़ जोन के ग्राम लुहारवाली निवासी अक्षांश सिंह पुत्र सुदेव सिंह ने 2068.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी संवर्ग में बुलंदशहर के किसान दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

ड्रिप विधि से सिंचाई पेड़ी संवर्ग में धामपुर जोन के ग्राम हैजरी निवासी समरजीत सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने 1759 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। इस संवर्ग में शामली के किसान प्रथम और मुजफ्फरनगर के किसान तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा गन्ना किसान पौधा संवर्ग में बिजनौर जोन के ग्राम लुहारवाली निवासी श्रेम विशेष सिंह पुत्र उमेश सिंह ने 1610 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस संवर्ग में मुजफ्फरनगर के नितिन चौधरी प्रथम और निकित कुमार तृतीय रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य किसानों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन में वृद्धि करना है।


जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि यह जिले के किसानों की मेहनत का परिणाम है। विभिन्न संवर्गों में किसानों ने प्रदेश में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया है। सभी चयनित किसानों को बधाई दी। कहा कि अगली बार प्रतियोगिता में जिले के किसानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed