फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 'Aunty, we will drop you home', two youths took away a 50-year-old woman on the pretext and gang-raped

Bijnor: 'आंटी हम तुम्हें घर छोड़ देंगे', बहाने से ले गए दो युवक, 50 साल की महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 01 Oct 2025 12:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 01 Oct 2025 12:28 PM IST
सार

धामपुर में एक मूक-बधिर महिला को बाइक सवार दो युवक अपने साथ ले गए और सुनसान जगह पर ले जाकर गलत काम किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
Bijnor: 'Aunty, we will drop you home', two youths took away a 50-year-old woman on the pretext and gang-raped
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की मूक-बधिर महिला के साथ बाइक सवार दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। महिला धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान में एक व्यक्ति के यहां आयोजित कार्यक्रम में काम करने के लिए आई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 

धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लगभग 50 वर्षीय महिला मूक-बधिर है और तीन बच्चों की मां है। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। यदि किसी के घर कोई वैवाहिक कार्यक्रम आदि होता है तो वहां पर मजदूरी पर काम करती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि धामपुर में मोहल्ला बंदूकचियान में मंगलवार को एक व्यक्ति के यहां भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महिला को बर्तन मांजने के लिए बुलाया गया था। वह मंगलवार देर रात काम करके अपने घर जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही निवासी बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। 
 
विज्ञापन

कहा कि रात ज्यादा हो गई है, हम तुम्हें बाइक पर छोड़ देते हैं। महिला उनके झांसे में आ गई। बताया गया कि महिला को आरोपी युवक सुनसान स्थान पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को उसके गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। 
 

महिला ने घटना की जानकारी घर जाकर इशारों से अपने परिजनों को दी।  परिजन आग बबूला हो गए और रात में ही ग्रामीणों के साथ मोहल्ला बंदूकचियान पहुंचे। संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचकर मोहल्ले वालों को घटना से अवगत कराया। इस दौरान पीड़ित महिला ने वहां पर एक युवक को पहचान लिया। इसके बाद पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और दो आरोपियों को हिरासत में लिया। 
 

जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर होगी कार्रवाई : सीओ
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर में छह की मौत: कार की टक्कर लगते ही एक फीट उछल गया ट्रक, लाशों का अंबार देखकर हर कोई सहमा    


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed