फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Approach road broken on Raipur-Kotdwar road, traffic of heavy vehicles closed

Bijnor: रायपुर-कोटद्वार मार्ग पर एप्रोच रोड टूटी, भारी वाहनों का आवागमन बंद, ठोस इंतजाम नहीं कर सका प्रशासन

Tue, 09 Jul 2024 01:28 PM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jul 2024 01:28 PM IST
सार

पहाड़ों पर जोरदार वर्षा हुई तो नगीना से रायपुर कोटद्वार मार्ग पर स्थित सुकरो नदी के पुल पर एप्रोच रोड टूटने से खतरा बढ़ गया है। वहीं प्रशासन ने इस रोड पर भारी वाहनों को आवागमन बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Bijnor: Approach road broken on Raipur-Kotdwar road, traffic of heavy vehicles closed
एप्रोच रोड टूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में रायपुर-कोटद्वार मार्ग पर ग्राम साबूवाला में स्थित सुकरो नदी के पुल की एप्रोच रोड टूट जाने से खतरा बढ़ गया है। वहीं प्रशासन ने इस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। बरसात के दिनों में पिछले कई वर्ष से यह समस्या होती है, लेकिन आज तक प्रशासन इसका ठोस इंतजाम नहीं कर सका है।

विज्ञापन


नगीना से रायपुर कोटद्वार मार्ग पर स्थित सुकरो नदी के पुल पर बरसात के दिनों में हर वर्ष अप्रोच टूट जाने से आवागमन बंद होने की समस्या होती है। इस बार भी पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर जोरदार वर्षा हुई तो पुल की एप्रोच एक साईड से टूट गई, जिससे स्थानीय प्रशासन को भारी वाहनों का आवागमन बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वोट नहीं तो काम नहीं: हार से हताश भाजपा विधायक ओम कुमार के बिगड़े बोल, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और नगीना देहात थाना अध्यक्ष हमबीर सिंह जादौन ने टूटी हुई एप्रोच मार्ग का निरीक्षण किया। उधर, एसडीएम अवनीश त्यागी का कहना है कि उन्होंने भी मौके का निरीक्षण किया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आज शाम तक टूटी अप्रोच ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed