फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No work if not votes: BJP MLA Om Kumar Maryada forgotten due to defeat, video went viral

वोट नहीं तो काम नहीं: हार से हताश भाजपा विधायक ओम कुमार के बिगड़े बोल, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 09 Jul 2024 01:15 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनाैर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jul 2024 01:15 PM IST
सार

बिजनाैर के नहटाैर से भाजपा विधायक ओमकुमार के एक वीडियो ने  सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। एक भाषण के दाैरान भाजपा विधायक अपनी मर्यादा भूल गए और वोटर्स को लेकर तीखी टिप्पणी कर डाली।

विज्ञापन
No work if not votes: BJP MLA Om Kumar Maryada forgotten due to defeat, video went viral
भाजपा विधायक ओम कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में नगीना लोकसभा सीट के नतीजों ने भाजपा को गहरी चोट पहुंचा दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनका एक भाषण यह तस्दीक करने के लिए काफी है, क्योंकि एक कार्यक्रम में दिए गए उनके भाषण की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें विधायक साफ तौर पर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वोट नहीं तो काम नहीं। यानी जिन लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया उनकी वह न तो सुनवाई करेंगे, न ही उनके लिए कोई काम करेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि नहटाैर से विधायक ओम कुमार ने इस बार नगीना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। तीन बार के विधायक रह चुके ओम कुमार को आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर ने करारी हार दी।

खुद को दलित चेहरा बताने वाले विधायक ओम कुमार इस हार को पचा नहीं पा रहे हैं। नतीजा यह हुआ कि नहटौर में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक के बोल बिगड़ गए। उन्होंने यह तक कह दिया कि जिन्होंने वोट नहीं दिया उनका काम नहीं होगा। वह शायद यह भूल गए कि वह पूरी विधानसभा के मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ओम कुमार ने कहा कि अब वो बात नहीं रह गई... जो वोट देगा, काम उसका ही करुंगा। वोट नहीं तो काम भी नहीं। जो मेरे समर्थकों का काम नहीं करेगा, सम्मान नहीं देगा, मैं उस अधिकारी को जिले में रहने नहीं दूंगा।

मुस्लिमों पर साधा निशाना
उन्होंने मुस्लिमों पर निशाना साधते हुए कहा कि हर जाति ने वोट दिया है। सिर्फ एक मजहब के लोगों ने एकजुट होकर एक जगह वोट दिया, सिर्फ इसलिए कि पीएम मोदी और सीएम योगी से गुंडागर्दी करने का उनको लाइसेंस मिल जाए। वो लाइसेंस हम लेने नहीं देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी बिरादरी ने हमें वोट दिया है। हमारे कुछ लोग बहके हुए हैं, हमारी वोटिंग कम हुई, उनकी ज्यादा हुई है। जो उन गुंडों का साथ देगा रहने उसे भी नहीं देंगे, इलाज उनका वैसे ही होगा जैसे गुंडों का हुआ है। ये योगी की सरकार है, गुंडों को माफ नहीं किया जाएगा, तीन पीढ़ी का हिसाब लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed