{"_id":"688ef209447c35aec509c0ba","slug":"bijnor-after-a-head-on-collision-the-car-jumped-on-the-divider-mother-and-son-died-2025-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: आमने सामने की टक्कर लगने के बाद उछलकर डिवाइडर पर चढ़ी कार, मां और बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: आमने सामने की टक्कर लगने के बाद उछलकर डिवाइडर पर चढ़ी कार, मां और बेटे की मौत
Sun, 03 Aug 2025 10:52 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:52 AM IST
सार
रुड़की निवासी चंद्रशेखर अपनी मां माधवी भट्ट और पत्नी प्रीति को साथ लेकर रुद्रपुर जा रहे थे। हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। चंद्रशेखर और उनकी मां की मौत हो गई, जबकि प्रीति की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
अस्पताल में होता प्रीति का इलाज। तब तक उसे पता नहीं था कि उसके पति और सांस की मौत हो चुकी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धामपुर में नेशनल हाईवे 74 पर रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव चक सहजानी के निकट दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक कर में सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है। घायल को धामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की के निवासी थे। रविवार सवेरे रुड़की से अपनी कार से रुद्रपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के रुड़की निवासी प्रीति भट्ट ने बताया कि वह रविवार सुबह रुड़की से रुद्रपुर जाने के लिए कार से घर से निकले थे। वह जैसे ही धामपुर में चकशहजानी गांव के पास पहुंचे तो सामने से अनियंत्रित कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। उनकी 55 वर्षीय सास माधवी भट्ट पत्नी चेतन भट्ट और उनके 30 वर्षीय पति चंद्रशेखर भट्ट पुत्र चेतन भट्ट की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घायल प्रीति भट्ट पत्नी चंद्रशेखर को धामपुर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
उधर पुलिस का कहना है कि सड़क हादसा इतना भीषण था कि दो कारों की टक्कर हो जाने के बाद एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। दूसरी कार में सवार लोगों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस पता निकालने के प्रयास में लगी हुई है।