फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Accident due to overturning of kanwariyas carrying Gangajal from Haridwar, many devotees injured

Bijnor : हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों की गाड़ी पलटने से हादसा, मची-चीख पुकार, 13 श्रद्धालु घायल

Mon, 31 Jul 2023 05:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Jul 2023 05:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों को लेकर आ रही पिक अप हादसे का शिकार हो गई। हादसे में श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। 13 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Bijnor: Accident due to overturning of kanwariyas carrying Gangajal from Haridwar, many devotees injured
accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों को लेकर आ रही पिक अप हादसे का शिकार हो गई।उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिकअप में बैठकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियो की राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर गाड़ी अचानक पलटने से उसमें सवार 13 महिला-पुरुष व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप पलटने से उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बहजोई व चंदौसी निवासी दो श्रद्धालुओं का परिवार एक किराए की पिकअप गाड़ी करके गंगाजल लेने हरिद्वार गया था। बताया जाता है कि गंगाजल लेकर दो परिवारों के 13 सदस्य सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे जब वापस आ रहे थे तो राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर नगीना बाईपास से पहले सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में अचानक पिकअप के पलटने से उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ला मोला गढ़ थाना चंदौसी निवासी नरेंद्र (25), सावित्री (40), सपना (45), गुनगुन (17), लाल सिंह (40), बहजोई निवासी सपना (43), अमन (20), हरीकिशोर (40), कृष्णा देवी (60), अमन (20), राजन (16), रिमझिम (17), प्राची (15) को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नरेंद्र, सावित्री, सपना व गुनगुन को बिजनौर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ का कहना है कि किसी भी श्रद्धाल की स्थिति चिंताजनक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed