फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A young man was murdered and his body was thrown in a mango orchard

Bijnor: युवक की हत्या कर शव आम के बाग में फेंका, गले पर रस्सी और शरीर पर चोट के निशान

Thu, 29 Aug 2024 07:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 29 Aug 2024 07:21 PM IST
सार

एक युवक का शव उसी के आम के बाग में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
Bijnor: A young man was murdered and his body was thrown in a mango orchard
रॉकी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्योहारा में लापता युवक का शव उसी के खेत पर रखे तख्त पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। युवक की गर्दन और सीने पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


 

रॉकी पुत्र खूब सिंह निवासी ग्राम लाम्बाखेड़ा बुधवार दोपहर से घर से गायब था। परिजनों ने उसे तलाश करने का काफी प्रयास किया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार रात्रि एक बजे रॉकी का शव घर से 50 मीटर की दूरी पर उसी के खेत ने लकड़ी के तख्त पर पड़ा मिला। रॉकी की गर्दन व सीने पर चोट के निशान थे। पुलिस ने रात्रि में ही शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। रॉकी अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उसकी हत्या की गई है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक के गले पर रस्सी का निशान हैं। मगर आसपास कोई रस्सी नहीं मिली। जिस जगह पर शव मिला, वहां परिजन कई बार जाकर तलाश कर चुके थे। उसे मृत अवस्था में ही यहां फेंका गया है। सीओ धामपुर सर्वम सिंह का कहना है कि युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या की है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed