{"_id":"670818b1923715854301af09","slug":"bijnor-a-young-man-and-a-girl-did-love-marriage-panchayat-in-the-village-announced-tughlaq-s-decree-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: युवक-युवती ने की लव मैरिज, गांव में पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान... अगर गांव में घुसे तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: युवक-युवती ने की लव मैरिज, गांव में पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान... अगर गांव में घुसे तो...
Thu, 10 Oct 2024 11:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:41 PM IST
सार
इस मामले में पुलिस ने गांव जाकर छानबीन की। सीओ नगीना भरत कुमार सोनकर ने कहा कि युवक- युवती बालिग हैं, उनको अपनी मर्जी से विवाह का अधिकार है। दंपती को गांव में आने से रोकने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बढ़ापुर के ग्राम मुकंदपुर राजमल में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने बैठक कर प्रेम विवाह करने वाले नव दंपती को गांव में नहीं आने का फरमान सुना डाला। इसकी शिकायत नव दंपती ने एसपी कार्यालय जाकर की और गांव में जाने के लिए सुरक्षा मांगी।
विज्ञापन
ग्राम मुकंदपुर राजमल निवासी अभिषेक सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसने गांव की ही सजातीय युवती से तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह परिवार के साथ रोजी-रोटी कमाने गांव से बाहर चला गया था। अब वह परिवार सहित गांव जाने लगा तो उसे किसी के माध्यम से जानकारी हुई कि ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने बैठक कर उसके परिवार का गांव में आने को लेकर बहिष्कार कर दिया है। दस रुपये के स्टांप पेपर पर नव दंपती को गांव में नहीं आने के लिए लिख डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस स्टाम्प पेपर पर दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर करा दिए। इस लिखित फरमान की कापी उसके मोबाइल फोन पर भी किसी ने भेजी है। आरोप लगाया कि दंपती अपने गांव जाना चाहता है, लेकिन ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों से जान का खतरा बना है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से उनको गांव में जाने में कोई अवरोध उत्पन्न नहीं होने देने की गुहार लगाई।
उधर, सूचना मिलने पर सीओ नगीना व थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार गांव पहुंचे और इस संबंध में छानबीन की। सीओ नगीना भरत कुमार सोनकर का कहना है कि गांव में इस आशय की कोई पंचायत ग्रामीणों ने की थी। युवक- युवती बालिग हैं, उनको अपनी मर्जी से विवाह का अधिकार है। दंपती को गांव में आने से रोकने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।