फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A Guldar entered in house and villagers are in panic

Bijnor News: मकान के अंदर घुसा गुलदार, लोगों ने बाहर से लगाई घर की कुंडी, गांव में फैल गई दहशत

Tue, 05 Dec 2023 07:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Dec 2023 07:40 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर के एक गांव में मंगलवार को गुलदार एक मकान में घुस गया। इस दौरान लोगों ने गुलदार को मकान के अंदर बंद कर दिया। वहीं, ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Bijnor: A Guldar entered in house and villagers are in panic
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिजनौर जनपद में स्योहारा के ग्राम अमीरपुर में मंगलवार की शाम यशपाल सिंह के मकान में गुलदार घुस गया। मकान मालिक ने उसे मकान में बंद कर दिया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है।

ग्राम अमीरपुर में यशपाल सिंह के मकान में मंगलवार की शाम छह बजे एक गुलदार पहुंच गया। उस समय यशपाल घर में पूजा कर रहे थे और उनकी पत्नी खाना बना रही थी। जैसे ही गुलदार कमरे में घुसा, तभी यशपाल सिंह ने बाहर से कमरा बंद कर ताला लगा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टूटा हादसों का कहर: फिल्मी स्टाइल..., 120 की स्पीड पर थी कार, 18 टायरा ट्रक में घुसी, 5 की मौतों से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार के कमरे में घुसने की खबर क्षेत्र में फैल गई। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार और मकान स्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यशपाल सिंह के घर पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। देर रात तक गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई चल रही थी।

यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर केस: सामने आई चौंकाने वाली बात, जल्द खुलेगा ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का राज, खौफनाक थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed