{"_id":"6790df8e094ea65e290b1fd7","slug":"bijnor-a-couple-riding-a-bike-was-hit-by-a-bus-from-behind-when-the-woman-fell-crushing-her-head-2025-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बाइक सवार दंपती को बस ने पीछे से मारी टक्कर, महिला गिरी तो सिर को कुचलता हुआ निकला पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बाइक सवार दंपती को बस ने पीछे से मारी टक्कर, महिला गिरी तो सिर को कुचलता हुआ निकला पहिया
Wed, 22 Jan 2025 05:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 22 Jan 2025 05:37 PM IST
सार
दंपती बाइक पर सवार होकर एक मौत में शामिल होने जा रहा था। महिला के तीन बच्चे हैं। पति और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
गजरौला शिव में मंडावर रोड पर सुबह से समय कोहरे के कारण हादसा हो गया। रोडवेज बस ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी महिला नीचे गिर और बस का पिछला पहिया सिर पर उतर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
बुधवार सवेरे लगभग दस बजे बिजनौर डिपो की एक अनुबंधित बस रोडवेज अड्डे से सवारी बैठाकर बिजनौर से भागूवाला जा रही थी। जैसे ही बस बिजनौर-मंडावर मार्ग पर घनुवाला तिराहे से पहले सड़क किनारे बने मूला सिंह के ट्यूबवेल के सामने पहुंची तो आगे चल रहे बाइक सवार को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठी गांव सब्दलपुर रेहरा निवासी शाने आलम की पत्नी इमराना (45) नीचे गिर गई। बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से उतर गया। उसकी मौके के पर ही मौत हो गई। जबकि महिला का पति शाने आलम मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया गया है कि शाने आलम अपनी पत्नी इमराना को लेकर मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर अपनी रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने जा रहा था। मृतका के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो गई है, जबकि दो अविवाहित हैं।
विज्ञापन