{"_id":"66f2af69c889d2115d0bf99f","slug":"bijnor-11-month-old-child-died-due-to-electric-shock-in-the-refrigerator-mother-said-oh-my-son-is-gone-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: फ्रिज में उतरे करंट से 11 माह के बच्चे की मौत, मां बोली हाय मेरा लाल चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: फ्रिज में उतरे करंट से 11 माह के बच्चे की मौत, मां बोली हाय मेरा लाल चला गया
Tue, 24 Sep 2024 05:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:54 PM IST
सार
फ्रिज का तार कटा हुआ था, जिस कारण उसके पीछे लगी लोहे की जाली में करंट आ रहा था। जैसे ही बालक ने उसे छूआ, अचेत होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
मासूम हर्ष का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बढ़ापुर के गांव हरबंशवाला में फ्रिज में आए विद्युत करंट की चपेट में आकर 11 माह के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
गांव हरबंशवाला निवासी नरेश कुमार का 11 माह का पुत्र हर्ष राठौर मंगलवार को घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते हर्ष घर में फ्रिज के पास जा पहुंचा। फ्रिज के तार में कट लगा होने के कारण पीछे लगी जाली में करंट आ रहा था। मासूम ने जैसे ही फ्रिज की जाली को पकड़ा तो करंट लगने पर बेहोश हो गया। परिजनों ने जब यह देखा तो उनके हाथ पांव फूल गए। बालक को बढ़ापुर में एक निजी चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से बालक के परिजनों में मातम छा गया। मृतक के पिता क्षेत्र के निजी स्कूल में शिक्षक हैं। हर्ष तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हर्ष का चार अक्तूबर को जन्मदिन था और परिजनों ने बालक के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने और माता रानी का जागरण कराने की तैयारी कर रखी थी। बेबस मां बार-बार रोते हुए कह रही थी कि हाय मेरा लाल कहां चला गया।