{"_id":"5fc6854d8ebc3e9b91748c92","slug":"bihar-s-chadar-gang-suspected-of-theft-in-mobile-shop-bijnor-news-mrt5136008195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के चादर गैंग पर मोबाइल शॉप में चोरी का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के चादर गैंग पर मोबाइल शॉप में चोरी का शक
विज्ञापन
बिजनौर में सीसीटीवी कैमरे में केद हुए मोबाइल की दुकान में 50 लाख की चोरी करने वाले संदिग्ध।
- फोटो : BIJNOR
बिहार के चादर गैंग पर मोबाइल शॉप में चोरी का शक
बिजनौर। पुलिस को शक है कि बिजनौर में थाने के सामने मोबाइल शॉप में बिहार के चादर गैंग ने 50 लाख के मोबाइल चोरी किए है। यह गैंग देश भर में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। दो माह पहले गैंग ने ऋषिकेश की एक शॉप में भी मोबाइल चोरी किए थे। तीन चोर पुलिस ने दबोच लिए थे। कई बड़े शहरों से गैंग मोबाइल चोरी कर चुका हैं।
कोतवाली के सामने चंदन नामदेव की सैल सिटी के नाम से मोबाइल की शॉप में रविवार रात चोरों ने 50 लाख रुपये के मोबाइल फोन व 80 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। पुलिस की टीम चोरों की तलाश में मेरठ व मुजफ्फरनगर गई थी। पुलिस के मुताबिक चंदन की दुकान में बिहार के चादर गैंग पर चोरी की घटना को अंजाम देने का शक है। यह गैंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में सक्रिय है। कई बड़े जिलों में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। मेरठ की एक शॉप में गैंग ने चोरी की थी। ऋषिकेश की एक शॉप में दो माह पहले गैंग ने चोरी की थी।
यह गैंग शॉप से केवल मोबाइल फोन चोरी करता हैं। मोबाइल के बाक्स दुकान में ही छोड़ जाता हैं। चादर गैंग इसलिए कहा जाता है कि गैंग अपने पास चादर रखता है। दुकान का शटर उठाने के दौरान गैंग के सदस्य शटर के आगे चादर लगा लेते है। ताकि किसी को शक न हो कि दुकान में चोरी हो रही हैं।
विज्ञापन
गैंग चोरी के मोबाइल फोन को नेपाल में बेचता है। पुलिस की मानें तो मेरठ की एक दुकान से चोरी के दस मोबाइल नेपाल में चल रहे हैं। गैंग वाहन दूर खड़ा करके चोरी करता है। गैंग में पांच सदस्य हैं। चोरी से पहले कई बार रेकी करते हैं। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता के मुताबिक चोरी के गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम गठित कर दी है। जल्द ही गैंग पकड़ा जाएगा।
कैमरे में पैदल जाते दिखाई दिए पांच चोर
गैंग ने सैल सिटी में चोरी की घटना को रविवार की रात चार से पांच बजे तक अंजाम दिया। पुलिस ने तमाम शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले। एक कैमरे में गैंग के पांच सदस्य चोरी की घटना को अंजाम देकर जाते दिखाई दे रहे हैं। दो सदस्य पैदल आगे चल रहे है। तीन पीछे से आए है। गैंग के सदस्य मुंह पर कपड़ा लपेटे है। ताकि उन्हे कोई पहचान न सके। गैंग के पास पिटठू बैग है। पैदल जा रहे सदस्यों के पास से पुलिस की एक गाड़ी भी गुजरी है। शास्त्री चौक से ये सिविल लाइन की और पैदल चल दिए। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि गैंग ने अपनी गाड़ी कहां खड़ी कर रखी थी। सिविल लाइन से होकर वे कहां गए।

बिजनौर में सीसीटीवी कैमरे में केद हुए मोबाइल की दुकान में 50 लाख की चोरी करने वाले संदिग्ध।- फोटो : BIJNOR