फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bicycle riding fit for good fitness

Bijnor News: अच्छी फिटनेस के लिए साइकिल की सवारी फिट

Mon, 03 Jun 2024 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
bicycle riding fit for good fitness
बिजनौर में साईकिल का शोक करने वाले विकास सेतिया।
विश्व साइकिल दिवस
विज्ञापन


-जिम हो या सड़क स्वस्थ रहने को युवा, बुजुर्ग व्यायाम के तौर पर चला रहे साइकिल




ब्रजवीर चौधरी
बिजनौर। आधुनिकता के इस दौर में लगजरी वाहनों का क्रेज बढ़ा। साइकिल का स्वरूप भी बदला। परंतु लोग आज भी स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम के तौर पर जिम में जाकर या सड़कों पर साइकिल चला रहे हैं। चिकित्सकों व व्यायाम शिक्षकों का कहना है कि साइकिल चलाने से जांघें मजबूत रहती हैं और शरीर में रक्त संचालन सही रहता है।


राजसिंह राठी ने कई बार साइकिल से किए माता वैष्णो देवी के दर्शन

गंगादासपुर निवासी राजसिंह राठी साइकिल पर सवार होकर सन 1997 से अब तक सात से ज्यादा बार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर आएं है। इस बीच में जो भी तीर्थ स्थल आते हैं। उनके भी दर्शन करते हैं। एक बार वह विनित, सूरज आदि साथियों के साथ साइकिल से यात्रा की है। उनका कहना है कि वह युवा अवस्था से ही साइकिल चलाते हैं और लोकल व शहर में साइकिल से ही आते जाते हैं।
विज्ञापन


रोजाना के काम साइकिल से ही करते है विकास
बिजनौर निवासी युवा विकास सेतिया रोजाना साइकिल चलाते ही है, लेकिन जब भी लुधियाना पंजाब जाते हैं, तो वहां किराए पर साइकिल लेकर ही घूमते है। वह रोजमर्रा के कार्य और सैर सपाटा साइकिल से ही करते हैं। बताया कि हर 15 अग्रस्त व 26 जनवरी को वह झंड़ा लेकर करीब 20 किलोमीटर साइकिल से घूमते हैं। वह युवाओं को खेलकूद का प्रशिक्षण भी देते हैं। उनके साथ लवजीत सिंह, हिमांशु चौधरी, कुलदीप सिंह, शिवांश चौधरी, आर्यन पंवार साइकिल चलाते हैं। युवा यंकुर का कहना है कि जिम के साथ वह साइकिल चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल चलाने से व्यक्ति की सहनशक्ति मजबूत होती है। यह एक अच्छा व्यायाम है। साइकिलिंग खेल ओलंपिक में भी शामिल है। शारीरिक क्षमता बढ़ती है। साइकिल चलाने से खुले वातावरण में शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। इससे फेफड़ों की भी कार्य क्षमता बढ़ती है। साथ ही व्यक्ति कई प्रकार के रोगों से दूर रहता है। - जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed