{"_id":"63fba7593ae5f97b0d069a04","slug":"bhupendra-kumar-president-and-prashant-singh-elected-minister-bijnor-news-c-14-1-134267-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - भूपेंद्र कुमार अध्यक्ष एवं प्रशांत सिंह चुने गए मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - भूपेंद्र कुमार अध्यक्ष एवं प्रशांत सिंह चुने गए मंत्री
Mon, 27 Feb 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के चुनाव में चुने गए पदाधिकारी।
- प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व मंत्री के लिए हुआ चुनाव
- 655 डेलीगेट शिक्षक-शिक्षिकाओं ने की चुनाव में सहभागिता
फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के हुए चुनाव में जिलाध्यक्ष के लिए भूपेंद्र कुमार व जिला मंत्री के लिए प्रशांत सिंह चुने गए। मतदान में 655 डेलीगेट शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। निर्वाचित अधिकारी मांडलिक मंत्री मोहम्मद रईस ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
रविवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र जमालपुर पठानी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्वाचन अधिकारी मांडलिक मंत्री मोहम्मद रईस व सह निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार शर्मा तथा पर्यवेक्षक यशपाल सिंह की देखरेख में चुनाव हुआ। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। निर्वाचन अधिकारी मांडलिक मंत्री मोहम्मद रईस अहमद ने बताया के जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री चुनने के लिए 667 शिक्षकों को डेलीगेट बनाया गया था। जिलाध्यक्ष पद के लिए 655 शिक्षकों ने मतदान में हिस्सा लिया।
निर्वाचित जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार को 336 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे रामनाथ सिंह को 193 तथा तीसरे स्थान पर रहे गुलशन सिंह को 125 वोट ही मिले। जबकि प्रशांत सिंह 375 वोट प्राप्त कर जिला मंत्री चुने गए। दूसरे स्थान पर रहे अमित कुमार सिसोदिया को 196 तथा तीसरे स्थान पर रहे मोहम्मद राशिद को 79 वोट प्राप्त हुए। इस मौके पर अरविंद चौधरी, गर्वित चौधरी, गौरव यादव, नितिन चौहान, धर्म सिंह, गीता रानी, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।