फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhupendra Chauhan reached BJP District President from student politics

Bijnor News: छात्र राजनीति से भाजपा जिलाध्यक्ष तक पहुंचे भूपेंद्र चौहान

Fri, 15 Sep 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bhupendra Chauhan reached BJP District President from student politics
धामपुर में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी का स्वागत करते क्षत्रिय समाज के कार
नाम की घोषणा होते ही बधाई देने वालों की लगी भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/धामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की कमान अब भूपेंद्र चौहान बॉबी के हाथों में रहेगी। वे वर्तमान में भाजपा जिला महामंत्री के पद पर थे। इन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का करीबी भी बताया जा रहा है। उन्होंने अपने 28 साल के छात्र राजनीति से भाजपा जिलाध्यक्ष पद तक सफर तय किया।
धामपुर न्यू सिटी निवासी भूपेन्द्र चौहान बॉबी बिजनौर जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए गए है। समर्थकों ने स्योहारा मार्ग स्थित आवास पर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। भूपेन्द्र चौहान बॉबी ने आरएसएम डिग्री कॉलेज से छात्र राजनीति की शुरूआत की। छात्र संघ का अध्यक्ष, जिला प्रमुख, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मिला। वर्तमान व पिछले बार से भाजपा जिला महामंत्री के पद पर है।
विज्ञापन


धामपुर से चुने जाने वाले चौथे जिलाध्यक्ष बने भूपेन्द्र
भूपेन्द्र चौहान बॉबी को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने के बाद धामपुर की लिस्ट में एक और बढ़ जाने पर यहां से चौथे भाजपा जिलाध्यक्ष बने। पहले नगर निवासी महेन्द्र धनौरिया, स्व. विधायक लोकेन्द्र चौहान और राजीव सिसौदिया जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। हालाकि स्व. लोकेन्द्र चौहान नूरपुर क्षेत्र के रहने वाले थे, लेकिन उनके राजनीति का सफर धामपुर से ही शुरु हुआ था। पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया नगीना क्षेत्र के निवासी होने को बावजूद धामपुर में निवास कर अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में लंबी थी दावेदारों की सूची, हो गई थी गुटबंदी
जिले में जिलाध्यक्ष के दावेदारों की बात करें तो यह सूची लगातार लंबी होती जा रही थी। इसके अलावा जिले में भाजपा के नेता दो से भी ज्यादा गुटों में बंटे नजर आ रहे थे। सभी गुट अपने अपने दावेदार को जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए ऐडी-चोटी का जोर लगाए हुए थे। लगातार लखनऊ की परिक्रमा भी हो रही थी। इन सबके बीच भूपेंद्र चौहान बॉबी के नाम पर भाजपा हाईकमान ने मुहर लगा दी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, सीपी सिंह, कमलेश सैनी, डॉ. नवनीत गर्ग, राम मोहन अग्रवाल, महेंद्र धन ओरिया, पूर्व प्रत्याशी राजीव अग्रवाल का नाम भी शामिल था।



लोस चुनाव सामने, सबको साधकर एक सूत्र में पिराना रहेगा चुनौती
बिजनौर में भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकाल करीब एक साल पहले ही समाप्त हो गया था। ऐसे में भाजपा ने नए जिलाध्यक्ष की घोषणा में काफी देरी कर दी है। लोकसभा चुनाव की तैयारी हर पार्टी जोरों पर कर रही है। ऐसे में नए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी के सामने लोकसभा चुनाव ही सबसे बड़ी चुनौती है। चुनाव से पहले सभी नाराज को मनाना और उन्हें मनाकर एक साथ लाने का काम काफी कठिन होने वाला है।


भाजपा जिलाध्यक्ष का संक्षिप्त परिचय
भूपेंद्र चौहान बाॅबी पुत्र स्वर्गीय नौबत सिंह
निवासी - न्यू धामपुर सिटी धामपुर
योग्यता - एमएससी एजी

राजनीति सफर
-1995 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय

-2000-2001 तक जिला प्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद

-2003-2004 तक अध्यक्ष छात्र संघ आरएसएम डिग्री कॉलेज धामपुर बिजनौर

-2006 - 2009 में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा

2009 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा

-नमामि गंगे के क्षेत्रीय सह संयोजक पश्चिम क्षेत्र

- वर्तमान में जिला महामंत्री भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed