फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bhole ki bhakti tirange ki shaan

भोले की भक्ति, तिरंगे की शान

Wed, 22 Feb 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
bhole ki bhakti tirange ki shaan
नजीबाबाद से भगवा ध्वज के साथ तिरंगा लेकर चलते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर/नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान भोले की भक्ति के साथ तिरंगे की शान और देशभक्ति का जुुुनून भी नजर आ रहा है। सड़कों पर शिवभक्तों के लिए कांवड़ शिविर भी लगने लगे हैं। हरिद्वार से गंगाजल भरकर कांवड़ ला रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए नगर क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सोमवार से सेवा शिविरों का आयोजन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर में नर सेवा-नारायण सेवा समिति की ओर से आयोजित सेवा शिविर का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार ने शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया। शिवभक्तों के भगवान शिव के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। मुरादाबाद की आदर्श कॉलोनी निवासी शिवभक्तों के जत्थों में शामिल भक्त क्रांतिवीर सिंह ने बताया कि वह पिछले सात सालों से भगवान शिव की कांवड़ लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


परिवार संयुक्त तौर पर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश के विकास में पूरा योगदान करता आगे बढ़ रहा है। शिवभक्त अजीत सिंह ने बताया कि वह 40 सालों से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। आपस में हंसते खेलते हुए भगवान शिव के गगनभेदी नारों के बीच उनकी कांवड़ यात्रा भगवान शिव पूरी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्त अंकुश कुमार, चंद्रपाल सिंह का कहना है कि वे वर्ष 1981 से हर वर्ष कांवड़ लेकर आ रहे हैं। उनके मन में भगवान शंकर ही अटूट आस्था है। वे सच्चे मन से भगवान शिव के नाम पर जिस काम को करते हैं, उसमें अब तक सफल होते ही आ रहे हैं। कभी कोई व्यवधान उनके जीवन में नहीं आया। भक्त शेर सिंह का कहना है कि वह कांवड़ लेकर तो नहीं आए पर वे कांवड़ लाने वालों की सेवा 40 सालों से करते आ रहे हैं। उनका जत्था 15 फरवरी को घर से कांवड़ लेने को हरिद्वार के लिए निकला था। 17 फरवरी को वे हरिद्वार से कांवड़ लेकर घर की ओर से प्रस्थान किए हैं। 

उनके जत्थे को 23 फरवरी की रात्रि 11 बजे तक हरहाल में मुरादाबाद पहुंचना है। रात में ही शिव की बारात निकालने के बाद 24 फरवरी को वहां के चौरासी घंटा शिवमंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed