{"_id":"5e161ce38ebc3e879937cbce","slug":"bhogpur-chief-teacher-suspended-nazibabad-news-mrt4627967183","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगपुर का मुख्य अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगपुर का मुख्य अध्यापक निलंबित
विज्ञापन
भोगपुर का मुख्य अध्यापक निलंबित
नजीबाबाद(बिजनौर)। भोगपुर में छात्र के गुलदार का निवाला बनने के मामले में स्कूल के मुख्य अध्यापक पर निलंबन की गाज गिरी। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से स्कूल समय में छात्र के बाहर निकलने के लिए मुख्य अध्यापक को जिम्मेेदार मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोगपुर के छात्र प्रशांत को गुलदार ने सोमवार को स्कूल के निकट से उठाकर खेत में ले जाकर मार डाला था। मध्यावकाश के बाद प्रशांत स्कूल से बाहर निकल गया था। मुख्य अध्यापक अरविंद कुमार ने एबीएसए इशकलाल को छात्र प्रशांत दीवार कूदकर बाहर जाने की रिपोर्ट दी थी।
बीएसए महेश चंद ने मुख्य अध्यापक की लापरवाही से प्रशांत के स्कूल समय में बाहर जाने की घटना को गंभीर मानते हुए मुख्य अध्यापक अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उधर ग्रामीणों में चर्चा है कि प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षामित्र ने गांव से कुछ फासले पर अपने खेत में भंडारे का आयोजन किया था। उसमें विद्यार्थियों को आमंत्रित किया था। प्रशांत भंडारा में जाने के लिए ही स्कूल से निकला था कि उसे गुलदार ने झपट लिया।