फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhilai Mill deposited Rs 8 crore for the diversion of molasses.

Bijnor News: बिलाई मिल ने शीरे के डायवर्जन के 8 करोड़ रुपये जमा किए

Sun, 18 Oct 2026 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bhilai Mill deposited Rs 8 crore for the diversion of molasses.
बिजनौर। शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित विदुर सभागार में एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित और पुलिस अधीक्षक सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें भाकियू अराजनीतिक के पदाधिकारी, गन्ना, बिजली, कृषि, लोकनिर्माण और चीनी मिलों के अधिकारी शामिल थे। बैठक में बिलाई मिल ने शीरे के डायवर्जन के 8 करोड़ रुपये बकाया गन्ना विभाग के खाते में जमा किए, साथ ही 21 अक्तूबर तक 10 करोड़ रुपये और बकाया भुगतान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू अराजनीतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन चीनी, शीरा और खोई जैसे उत्पादों से प्राप्त धनराशि का निर्धारित हिस्सा किसानों को नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रदर्शन के बाद ही इस मामले में कार्रवाई आगे बढ़ी है। चौधरी दिगंबर सिंह और जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने चेतावनी दी कि यदि मिल चलने से पहले पूरा बकाया भुगतान नहीं हुआ या अगले पेराई सत्र में 14 दिन के भीतर भुगतान शुरू नहीं हुआ, तो किसान अधिकारियों के घर गन्ना लेकर पहुंचेंगे। मिल के गन्ना महाप्रबंधक सुभाष तोमर ने चीनी मिल चलने से पहले संपूर्ण बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया। एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने भी चीनी मिल चलने से पहले संपूर्ण बकाया भुगतान करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जनपद में गुलदारों के बढ़ते आतंक और मानव-वन्यजीव संघर्ष का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस और समयबद्ध कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बिजली विभाग के एसई ने स्पष्ट किया कि किसी भी घर पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाएगा। लोकनिर्माण विभाग और एनएच से जुड़े अधिकारियों के सामने बिजनौर के शक्ति चौक से वीकेआईटी तक सड़क निर्माण का मुद्दा भी रखा गया। अधिकारियों ने अगले एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। बैठक में अतुल कुमार बालियान, नितेंद्र प्रधान, उदयवीर सिंह, नौबहार सिंह, राकेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed