फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhikiyu Bhanu dug in the tehsil

भाकियू भानु का तहसील में धरना

Tue, 04 Apr 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bhikiyu Bhanu dug in the tehsil
नजीबाबाद तहसील परिसर में धरने के दौरान नारेबाजी करते भाकियू भानु कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों के समर्थन में तहसील परिसर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मांगें जल्द पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


भाकियू भानु के जिला महासचिव वीर सिंह के नेतृत्व में किसान सोमवार सुबह तहसील परिसर में धरने पर बैठे। धरना सभा में   बोलते हुए वीर सिंह ने कहा कि किसानों की मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय आह्वान पर धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का किसान शिक्षित और जागरूक है। अब किसानों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।  जिला महासचिव ने किसानों का कर्ज माफ करने, गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के भीतर करने, 60 वर्ष की आयु के बाद किसानों को पांच हजार  रुपये मासिक पेंशन देने, किसानों  के लिए कृषि आयोग का गठन करने की मांग की।
विज्ञापन

धरना में निर्णय लिया गया  कि मांगें जल्द न मानी गईं, तो भाकियू भानू बड़े आंदोलन को गति देगी। किसान नेताओं ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा लगवाए जा रहे विद्युत मीटर को लगाना नहीं रोका गया, तो बिजली दफ्तारों में तालाबंदी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना सभा में राजेंद्र सिंह, आशा पाल, डोरी पहलवान, विपिन, मंगू पहलवान, अनुराग, सुनील, गजे सिंह, मिथलेश, जगवती, पूनम सहित कई किसान शामिल हुए।  वहीं नगीना में भारतीय किसान यूनियन  के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी नरेश प्रधान के नेतृत्व में किसानों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित एक चार सूत्रीय मांग पत्र  एसडीएम को सौंपा है।

चांदपुर में भाकियू (भानु) कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तहसील पर धरना देकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। समस्याओं का समाधान न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को कार्यकर्ता तहसील पर एकत्र हुए और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम आजाद भगत सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने किसान व मजदूर का समस्त कर्ज माफ करने, किसानों को 14 दिन में गन्ने का भुगतान कराने, कृषि आयोग का गठन करने, 60 वर्ष से ऊपर के किसानों व मजदूरों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिलाने आदि की मांग की है। धरने पर जिला उपाध्यक्ष हरवीर सिंह सैनी, संजीव कुमार, मेघराज सिंह सैनी, ओमवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार सैनी मौजूद रहे।


बिजनौर में भाकियू भानु ने किसानों के कर्ज माफी समेत कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। यूनियन ने चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष विजय सिंह सहरावत के साथ किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। मांगों को लेकर नारेबाजी के बाद किसान धरने पर बैॅठ गए। यहां विजय सिंह सहरावत, रामकुमार, इज्जत अली, दीपक शर्मा, आकाश चौधरी ने विचार रखे। इसके बाद मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन में किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, गन्ना पेमेंट 14 दिन में कराने, कृषि आयोग का गठन करने तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के किसान को पांच हजार मासिक पेंशन देने की मांग की गई है। इस दौरान धर्मवीर, बीरबल सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, अर्जुन प्रधान, राहुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed