{"_id":"603e855f8ebc3ec39d61349f","slug":"bhartiya-kisan-union-activists-protest-dhampur-news-mrt528020394","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं का तहसील पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं का तहसील पर धरना
धामपुर तहसील में धरना देते भारतीय किसान मजदूर संघ के कार्यकर्ता।
- फोटो : DHAMPUR
Link Copied
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं का धरना
विज्ञापन
धामपुर। भारतीय किसान मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील में धरना दिया। समस्याओं का निदान न होने पर अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष जताया। बताया कि बार-बार अवगत कराने के बाद भी अधिकारी उनकी समस्याओं का निदान कराने में रुचि नहीं ले रहे।
ब्लॉक अध्यक्ष नृपेंद्र कुमार ने कहा कि गांव नंगला गन्ना में वन विभाग के खैर के पेड़ों का पिछले कई महीनों से अवैध कटान हो रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन आरोपियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। गांव नैंसीवाला में हनुमान मंदिर के ऊपर से उच्च क्षमता की बिजली की लाइन है। उसे हटवाने को प्रार्थना दिए, पर निगम के अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ। रामठेरा गांव में बीडीओ अमरीश कुमार ने निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण, मनरेगा व सार्वजनिक शौचालयों निर्माण में धांधली पकड़ी। बीडीओ ने ग्रामीणों को सचिव, ग्राम सेवक और प्रधान पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने गांव बमनौली में सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और निदान की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सुकर्मपाल सिंह राणा, सुवेश कुमार, सुरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, हरिओम, भवन, सुरेश, दिनेश, मलखान सिंह, सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।