फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhakiyu workers demonstrated for their demands

Bijnor News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 08 Apr 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers demonstrated for their demands
अफजलगढ़। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श कर सरकार से मांगे पूरी करने की मांग की गई तथा मांगें पूरी न होने तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा अनाप-शनाप बिजली के बिल भेजे जाने तथा बिजली बिलों को सही कराने के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर अंकुश लगाया जाए। वहीं, जबरन प्रीपेड मीटर थोपे जा रहे हैं। नहरों में समय से पानी छोड़ा जाए। जंगली जानवरों द्वारा जनहानि पर पांच लाख रुपये के स्थान पर एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। वहीं, जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने, वन विभाग द्वारा लकड़ी काटे जाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न रोकने तथा दर्ज कराए गए झूठे मुकदमें वापस देने की मांग की गई। गांव तुरतपुर से हटाए गए गेहूं क्रय केंद्र को पुनः स्थापित कराने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान ने तथा संचालन राणा सिंह व गुरविंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष सोनू चौधरी, जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, गजेंद्र चौधरी, कविराज सिंह, हरि सिंह, रमेश चंद्र शेखावत, देवेंद्र कौशिक, अतुल शर्मा, मुख्तियार सिंह, परवीन चौधरी व अमित कुमार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed