फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhagat, Rajguru, remembered on the martyrdom day of Sukhdev

भगत, राजगुरू, सुखदेव के शहीभगत, राजगुरू, सुखदेव के शहीदी दिवस पर याद किया

Mon, 23 Mar 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bhagat, Rajguru, remembered on the martyrdom day of Sukhdev
धामपुर में भगत सिंह चौक पर बलिदान दिवस कार्यक्रम मनाते युवा साहित्यकार संघ के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
भगत, राजगुरू, सुखदेव के शहीदी दिवस पर याद किया
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। उत्तर प्रदेश युवा साहित्यकार संघ की ओर से शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा के सामने शहीदी दिवस बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। संयोजक हरि कांत शर्मा ने सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के चरित्र पर चर्चा की। उनके आदर्शों को अपनाकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया।

पूर्व सभासद कस्तूरी लाल आहूजा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सतवंत सलूजा, हिंदू युवा वाहिनी के मंडलीय अध्यक्ष डॉक्टर एनपी सिंह, शिवसेना के प्रदेश सचिव विजय जैन ने सरदार भगत सिंह के जीवन आदर्शों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू ने अपने आप को देश पर न्योछावर कर दिया। जिसे भुलाया नहीं जा सकता। सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू को अंग्रेजी सरकार ने मात्र 24 साल की आयु में फांसी पर लटका दिया था। इन महापुरुषों की वजह से ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस मौके पर विभूति कांत शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, विजय जैन, पीयूष अग्रवाल, राम सिंह सुमन, डॉक्टर सुरेंद्र राजपूत, सुनील पचरंगी, मनोज कात्यायन, गजेंद्र वीर सिंह, महेंद्र सिंह सलूजा, पंडित कृष्ण अवतार शर्मा, रामपाल सिंह, गजेंद्र सिंह एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed