{"_id":"5e1226448ebc3e880c79dacc","slug":"bench-installation-required-in-west-up-nazibabad-news-mrt462287561","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वेस्ट में बेंच स्थापना वादकारियों के लिए जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वेस्ट में बेंच स्थापना वादकारियों के लिए जरूरी’
विज्ञापन
नजीबाबाद में बेंच स्थापना पर बोलते बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हरिशंकर सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
‘वेस्ट यूपी में बेंच स्थापना जरूरी’
नजीबाबाद(बिजनौर)। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेंच की स्थापना अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए जरूरी है। बेंच की स्थापना के लिए बेंच संघर्ष समिति संघर्षरत है। उन्होंने जिला जजी परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के नाम पर दीवार खड़ी किए जाने की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने प्रैक्टिस बार एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र चौधरी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया।
नजीबाबाद-कोटद्वार नेशनल हाईवे पर दरियापुर स्थित चौधरी कुलवीर के आवास पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की हितों की लड़ाई के लिए बेंच संघर्ष समिति संघर्षरत है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वादकारियों से दूर है। वादकारियों को न्याय पाने के लिए काफी लंबा सफर तय करना पड़ता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेंच वादकारियों और अधिवक्ताओं के लिए आवश्यक है। पश्चिमी हाई कोर्ट बेंच संषर्घ समिति बेंच स्थापना के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर बेंच की स्थापना के लिए संघर्षरत है। कहा कि बेंच की स्थापना जबतक नहीं होती बेंच संषर्घ समिति आंदोलनरत रहेगी। उन्होंने हाल ही में जिला जजी परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के नाम पर दीवार खड़ी किए जाने, अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की निंदा की। उन्होंने प्रैक्टिस बार एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र चौधरी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। प्रेसवार्ता के दौरान बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र जंघाला, सचिव अकरम, प्रैक्टिस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, मोनिका चौधरी, भीम सिंह राजपूत, नदीम अहमद, नफीस, अजय सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
निर्माणाधीन सिविल न्यायालय देखा
नजीबाबाद। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन ने अधिवक्ताओं के साथ नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मालन नदी के नजदीक निर्माणाधीन सिविल न्यायालय को देखा। उन्होंने अधिवक्ताओं से निर्माणाधीन सिविल न्यायालय से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।