फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bees Attack in Collectorate

कलक्ट्रेट में मधुमक्खियों का हमला

Tue, 19 Mar 2019 11:33 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 19 Mar 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bees Attack in Collectorate
कलक्ट्रेट के बाहर मधुमक्खियों के हमले से युवक को बचाता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में एसपी कार्यालय के   बाहर व कलक्ट्रेट में मधुमक्खियों   ने लोगों पर हमला बोला। मधुमक्खियों के हमले से लोगों में भगदड़ मची रही। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिसकर्मियों ने एक युवक पर कंबल डालकर मधुमक्खियों से उसका पीछा छुड़ाया। कलक्ट्रेट में एसपी ऑफिस के बाहर धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया गया। मधुमक्खियों के हमले से लोग डरे, सहमे रहे।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के बाहर खड़े एक पेड़ पर लगे छत्ते की मधुमक्खियों ने मंगलवार को करीब एक बजे लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। जो भी वहां से गुजरा मधुमक्खियों ने उस पर हमला बोला। एक युवक को बुरी तरह मधुमक्खी चिपट गईं। वह युवक सड़क के बीचों बीच बैठ गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को मधुमक्खियों से बचाने के लिए उसके ऊपर कंबल डालकर उसकी जान बचाई। मधुमक्खियों ने कई कर्मचारी व महिलाओं पर भी ढ हमला बोला। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मधुमक्खियों ने कलक्ट्रेट में भी हमला बोला। वहां भी मधुमक्खियां मंडराती रहीं। जो भी वहां से   निकला उसी पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से कलक्ट्रेट व आसपास भगदड़ मची रही। मधुमक्खियों से बचने के लिए कुछ लोग एसपी कार्यालय तो कुछ कलक्ट्रेट के कार्यालयों में जा घुसे। किसी की   भी एसपी कार्यालय के मार्ग से निकलने की हिम्मत नहीं हुई। लोग एक-दूसरे से मधुमक्खियों के हमले के बारे में मालूम करते रहे। मधुमक्खियों को भगाने के लिए दो बार कलक्ट्रेट व एक बार एसपी कार्यालय के पास आग जलाकर धुआं करना पड़ा तब जाकर मधुमक्खी अपने छत्ते पर जाकर बैठीं। मधुमक्खियों के हमले के बारे में एसपी संजीव त्यागी को बताया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह छत्ते तोड़ने वाले लोगों को बुलाकर पेड़ से मधुमक्खियों को उड़वा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed