फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   An auspicious date, the dream of a new car on Ashtami-Navami.

Bijnor News: शुभ तिथि, नई गाड़ी का सपना… अष्टमी-नवमी पर

Mon, 12 Oct 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
An auspicious date, the dream of a new car on Ashtami-Navami.
सोफिया मार्केट स्थित सराफा शोरूम में आभूषण खरीदते लोग। संवाद
- अष्टमी और नवरात्र पर्व पर ऑटो मोबाइल कारोबारियों ने तैयारियां तेज की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नवरात्र के पहले दिन जिले के बाजारों में रौनक देखने को मिली। ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों के बाजार में चहल-पहल रही। त्योहार पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। वहीं, अष्टमी और नवमी पर नया वाहन घर ले जाने के लिए ग्राहकों ने पहले से ही बुकिंग करानी शुरू कर दी है।
नवरात्र में वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इसी के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक अष्टमी और नवमी पर डिलीवरी लेने की तैयारी कर रहे हैं। शोरूम संचालक भी ग्राहकों को समय पर वाहन उपलब्ध कराने में जुटे हैं। त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में भी रौनक है। लोग सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। ऑटोमोबाइल कारोबारियों के मुताबिक, जिलेभर में 450 से अधिक दोपहिया और 60 से अधिक चारपहिया वाहनों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन

बेहट रोड ऑटोमोबाइल्स के स्वामी शिवांग कुच्छल ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन भी कुछ दोपहिया वाहनों की डिलीवरी की गई है। अष्टमी और नवमी पर करीब 60 वाहनों की डिलीवरी होने की उम्मीद है। त्योहार को लेकर ग्राहक पहले से ही वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। वहीं, सोफिया मार्केट स्थित सराफा शोरूम के मालिक आशीष गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के दौरान लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं। कई ग्राहकों ने पहले से ही आभूषणों की एडवांस बुकिंग भी कराई थी। त्योहार के चलते सराफा कारोबार में भी ग्राहकों की दिलचस्पी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed