फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action will be taken if medicines purchased in the hospital's name are sold in the market.

Bijnor News: अस्पताल के नाम क्रय दवाई बाजार में बिकी तो होगी कार्रवाई

Mon, 12 Oct 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if medicines purchased in the hospital's name are sold in the market.
बिजनौर। अस्पतालों द्वारा कंपनियों से सीधे खरीदी गई सस्ती संस्थागत दवाइयों को खुदरा मेडिकल स्टोरों पर बेचने के फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दुरुपयोग से मरीजों को महंगी दवाएं मिल रही हैं और बाजार में भी दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक पीयूष शर्मा ने बताया कि संस्थागत आपूर्ति की दवाएं खुले बाजार में आम जनता को बेचने के लिए नहीं होती हैं। ये दवाएं सीधे अस्पतालों, नर्सिंग होम, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य बड़े संस्थानों को मरीजों के इलाज के लिए भारी छूट पर थोक में दी जाती हैं। कुछ अस्पताल इस नियम का गलत फायदा उठा रहे हैं। वे थोक में सस्ती दवाएं खरीदकर बाजार में मेडिकल स्टोरों पर बेच रहे हैं। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बल्कि, बाजार में मरीजों को अधिक दाम पर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ही अस्पतालों को ये निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

संस्थागत आपूर्ति वाली दवाओं पर संबंधित विनिर्माण फर्म या सीएफए (कैरिंग एंड फॉरवर्डिंग एजेंट) को ''इंस्टीट्यूशनल सप्लाई'' अंकित करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, बिलिंग और आपूर्ति से संबंधित सभी विवरणों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करना भी जरूरी है। इन नियमों का उद्देश्य दवाइयों के दुरुपयोग को रोकना है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सस्ती दवाएं केवल जरूरतमंद मरीजों तक ही पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
अस्पताल दवाई की संस्थागत आपूर्ति की आड़ में बाजार में दवाई बेच देते हैं। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को इसका फायदा नहीं मिलता है। यही फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सभी को निर्देश जारी किए गए हैं।
....पीयूष शर्मा, औषधि निरीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed