{"_id":"6acbe680408682e67e0f2076","slug":"theft-at-tubewells-and-shiva-temple-thieves-made-off-with-the-goods-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-192685-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नलकूपों और शिव मंदिर में चोरी, सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नलकूपों और शिव मंदिर में चोरी, सामान ले गए चोर
विज्ञापन
बास्टा। पृथ्वीपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने कई नलकूपों और शिव मंदिर को निशाना बनाया। चोर नलकूपों से स्टार्टर और बिजली के केबल ले गए, जबकि मंदिर से कीमती सामान चोरी हुआ।
किसानों विनीत कुमार, गिरेंद्र सिंह, गजराज सिंह, घसीटा, राजीव, पुपेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। उधर, चोरों ने गांव के शिव मंदिर में कुम्बल लगाकर चोरी की। मंदिर से पांच किलो वजनी पीतल का घंटा और तांबे का नाग चोरी हुआ। इसके अलावा, गैस सिलिंडर, साउंड सिस्टम, इन्वर्टर, बैटरी और तूफान पंखा भी चोर ले गए। मंदिर सेवक योगेंद्र सिंह को सुबह घटना की जानकारी हुई। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में गहरा रोष है।
डॉ. रॉबिन राठी ने कांग्रेस नेता से की शिष्टाचार भेंट
बिजनौर। ग्राम पापसरा निवासी डॉ. रॉबिन राठी ने कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
डॉ. राठी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार से एमएससी और पीएचडी कर चुके हैं। वह छात्र जीवन से ही कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े रहे हैं। आगामी दिनों में उन्हें प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।