Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Become self-sufficient, aware and self-respecting women

आत्मनिर्भर, जागरूक और स्वािभ्ामानी बनें महिलाएं

Thu, 08 Mar 2018 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 08 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
Become self-sufficient, aware and self-respecting women
महाचौपाल महोत्सव का शुभारंभ करतीं विधायक कमलेश सैनी और चेयरपर्सन रुखसाना परवीन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  अमर उजाला और रुचि इलेक्ट्रानिक्स की ओर से प्रदर्शनी मैदान में आयोजित महाचौपाल महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्ति को वंदन किया गया। समाज में जागरूकता व सेवाभाव ला रही महिलाओं को अमर उजाला के मंच पर सम्मानित किया गया। महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने भी हुंकार भरी कि समाज की दशा व दिशा वे हीं बदल सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं हैं तो समाज है। महिलाओं के बिना समाज अधूरा है। महिला सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, चेयरपर्सन रुखसाना परवीन, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी मैदान में शुरू हुई महाचौपाल महोत्सव के पहले दिन महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद चांदपुर से भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि वह ऐसे देश में हैं जहां नारी को सम्मान मिलता है। तुलसी की पूजा की जाती है तो तुलसी मां कहकर पूजा जाता है। गाय की पूजा की जाती है तो गोमाता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि वे गरीब पिता के यहां पैदा हुईं। पिता ने दूसरे बच्चे को देखकर उन्हें पढ़ने व आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्हें प्राइमरी कक्षा से ही स्कूल में सब नेता कहते थे। उन्हें नहीं मालूम था कि वे बड़ी होकर नेता बनेंगी। कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी चार बेटी व एक पुत्र है। अगर पांचवीं भी बेटी होती तो और ज्यादा खुशी होती। कहा कि बेटी में जो प्रतिभा दिखाई दे तो उसे आगे बढ़ाया जाए। बेटी व बेटे को समान भाव से देखना चाहिए। कहा कि महिलाओं के मान सम्मान व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चला रखी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश व प्रदेश की दशा बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले में महिलाओं की मदद को वे हर समय तैयार हैं। जब भी उनकी जरूरत पड़े, वह महिलाओं के लिए मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


 महिलाओं की बदल रही है दुनिया
जानी मानी महिला चिकित्सक डा.निरूपमा चौधरी ने कहा कि बिजनौर में लोगों से बहुत प्यार मिला। इससे आगे बढ़ती चली गईं। जब वह छोटी थीं तो उनके माता-पिता सदा प्रेरित करते थे। पिता कहते थे कि अगर जमीन पर गिर जाओ तो खड़े होकर फिर आगे चलो। महिलाएं अब आगे आ रही हैं। समय के साथ महिलाओं की दुनिया बदल रही है। महिलाएं ऐसी बनें की रात में बेझिझक निकलें। अपने में मजबूत रहें। उन्होंने कहा कि वे गोशाला चला रही हैं। बेसहारा पशुओं की मदद करती हैं। गरीब लड़कियों की शादी कराने में भी आगे रहती हैं। जो गरीब बच्चे हैं, उन्हें पढ़ाने में भी मदद करने को आगे रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे के लिए जीती हैं महिलाएं
आंगनबाड़ी यूनियन जिलाध्यक्ष वेत्रलता शर्मा ने कहा कि कहीं कोई घटना हो जाती है तो भीड़ लगी रहती है। वहां से महिला गुजर रही हो तो महिला ही घायल को उपचार के लिए पहुंचाने में मदद करती है। महिला को इसी तरह सशक्त बने रहना है। महिलाएं आज किसी से कम नहीं हैं। कहा कि जिस गांव में घूंघट में महिलाएं रहती थीं, वे आज हवाई जहाज उड़ा रही हैं। राजनीति में महिलाएं खूब आगे बढ़ रही हैं। 

दुनिया को दिखा रही हैं ताकत
अंजलि ने कहा कि महिलाओं को अब मजबूती के साथ आगे बढ़ना है। महिलाओं ने मौका मिलने पर पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ नजीबाबाद आशा त्रिपाठी ने किया। 

बेटियों ने दिया कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश 
महाचौपाल महोत्सव में बेटियों ने समाज को कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। केपीएस की छात्राओं ने इस विषय पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका के माध्यम से बताया गया कि बेटियों के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। बेटियों को पंख खोलकर आसमान में उड़ान भरने देनी चाहिए। कस्तूरबा बालिका विद्यालय नजीबाबाद की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

महिलाओं ने सुनाई कामयाबी की दास्तान 
महाचौपाल महोत्सव में आजीविका मिशन, वित्तीय समावेशन से जुड़ी महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई। बताया कि पहले उन पर समाज की बंदिशें लागू थी। घर से बाहर निकलने की आजादी नहीं थी। पति की कमाई से घर का खर्च नहीं चलता था। उन्होंने बाद मेेंसिलाई आदि का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण लेने के बाद समूह बनाया और सिलाई का काम शुरू किया। धीरे धीरे काम चल निकला। अब वे घर का खर्च चलाने में अपने पति की पूरी मदद करती हैं। घर का माहौल पूरा बदल गया है। उनके जरा से प्रयास से परिवार में आर्थिक मजबूती आई है। उन्हें देखकर अब बाकी महिलाओं में भी हिम्मत बढ़ी है। वे भी घरों से बाहर निकलकर काम कर रही हैं। परिजन भी उनकी मदद कर रहे हैं। 

 
डीएम ने किया उद्घाटन
डीएम अटल कुमार राय ने फीता काटकर महाचौपाल महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी सिटी डा.दिनेश सिंह भी मौजूद रहे। डीएम ने महाचौपाल में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। मेले में किसानों से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करने को कहा। डीएम ने कहा कि अमर उजाला ने योजनाओं के प्रचार व कामयाब महिलाओं को सभी के सामने लाने का अच्छा मंच तैयार किया है। अमर उजाला के इस प्रयास से महिलाओं में जागरूकता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed