फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Be prepared for the merchant GST

व्यापारी जीएसटी के लिए तैयार रहें

Sun, 16 Apr 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 16 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने व्यापारियों से जीएसटी के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि संगठन द्वारा छोटे से छोटे व्यापारी का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा और किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन


         
शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल का नूरपुर पहुंचने पर व्यापारियों ने स्वागत किया। एक बैंक्वेट हॉल में रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि एक जुलाई से देश में जीएसटी लागू होने जा रहा है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि संगठन व्यापारियों की हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है और किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


संगठन की युवा इकाई के प्रदेश कोषाध्यक्ष तसलीम अहमद ने व्यापारियों की समस्याएं बताईं। कस्बा इंचार्ज मुकेश शुक्ला द्वारा नूरपुर में गाड़ियों में सुंआ घोंपकर पंचर करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से जो लोग खरीदारी करने के लिए नगर में पहुंचते हैं, उनकी गाड़ियों में पंचर कर दिया जाता है। इसके साथ ही दुकान के सामने बाइक खड़ी कर सामान खरीदने पर लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदार आने कम हो गए हैं और व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने कस्बा इंचार्ज व थाना प्रभारी निरीक्षक को हटाने की मांग रखी और इस संबंध में एसपी से मिलने का निर्णय लिया। सरदार रवींद्र सिंह, डॉ. मनुजेंद्र गुप्ता, जेडी शर्मा, विकास आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed