{"_id":"5c002625bdec22414c643b31","slug":"be-conscious-of-safety-daughters-police-with-them-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुरक्षा के प्रति सचेत रहें बेटियां, पुलिस उनके साथ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुरक्षा के प्रति सचेत रहें बेटियां, पुलिस उनके साथ’
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला छात्राअों को संबोधित करते सीओ महेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा के लिए शासन-प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में जागरूक किया गया। छात्राओं को कोई भी परेशानी होने पर महिला हेल्पलाइन की मदद लेने व दूसरों को भी इसके बारे में जागरूक करने को कहा गया है।
पुलिस की पाठशाला में सीओ सिटी महेश कुमार ने कहा कि बेटियों की रक्षा के लिए अब समाज का हर वर्ग जागरूक हो गया है। उन्होंने बताया कि महिला उत्पीड़न रोकने के लिए शासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1090 का संचालन किया जा रहा है। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की सूचना इस नंबर पर की जा सकती है। पुलिस अवश्य ही पीड़ित महिला की मदद करेगी। उन्होंने बताया कि छेड़खानी रोकने के लिए हर थाने में एंटी रोमियो दल का गठन होता है। अगर कोई छात्रा छेड़खानी के बारे में परिजनों को नहीं बता सकती तो बेहिचक पुलिस को बता सकती है। छात्राएं थाने में जाकर किसी भी पुलिसकर्मी से एंटी रोमियो दल के प्रभारी का नंबर ले सकती हैं।
एंटी रोमियो दल के प्रभारी छेड़खानी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा डायल 100 पर भी किसी अपराध की सूचना दी जा सकती है। छात्राएं खुद जागरूक होंगी तो वह परिवार व समाज की महिलाओं को भी जागरूक कर सकती हैं। प्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने कहा कि छात्राएं अपनी सुरक्षा के प्रति सदैव सचेत रहें। प्रधानाचार्या लता महरोत्रा ने कहा कि अगर छात्राएं किसी और युवती के साथ छेड़खानी होती देखें तो इसका भी विरोध करें। इस दौरान मीरा रानी, मीनाक्षी रस्तोगी, अनुराधा, रंजना, अलका सक्सेना, सुषमा, रेखा, योजना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बेटी वाले परिवार सौभाग्यशाली: सीओ
सीओ महेश कुमार ने कहा कि सौभाग्यशाली परिवारों में ही बेटियां जन्म लेती हैं। वे भी सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि उनकी भी एक बेटी है। जितना प्यार वह अपनी बेटी से करते हैं उससे कहीं ज्यादा प्यार उनकी बेटी उनसे करती हैं।
छात्राओं को सफलता के मंत्र भी दिए
सीओ सिटी महेश कुमार ने छात्राओं को सफलता के मंत्र भी दिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने नौकरी पाने से पहले सिनेमा हॉल में कोई फिल्म नहीं देखी थी। उनकी मां ने कहा था कि जब उनकी नौकरी लग जाए तो अपने पैसों से फिल्म देखना। उन्होंने अपनी नौकरी लगने के बाद पहली फिल्म देखी थी।
हेलमेट लगाने के लिए किया प्रेरित
सीओ महेश कुमार ने छात्राओं को यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि जिले में हर साल कई लोगों की जान सड़क हादसों में जा रही है। उन्होंने छात्राओं से परिजनों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अपने परिवार में भी छात्राएं दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करें और स्वयं भी प्रयोग करें।
अभियान के जरिये मिलीं कई जानकारियां
छात्रा सोनिया ने बताया कि हेल्प लाइन नंबर आदि के बारे में छात्राओं को जानकारी नहीं है। अमर उजाला के अभियान के जरिये उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में पता चला। दीक्षा ने बताया कि समय-समय पर ऐसी गोष्ठी स्कूलों में होनी चाहिए। अर्शी परवीन ने बताया कि उन्होंने स्कूल में पहली बार महिला सुरक्षा से जुड़ी गोष्ठी होती देखी है। यह अमर उजाला की वजह से हुआ है। प्रीति के अनुसार अब महिला सुरक्षा पर बहुत काम हो रहा है। लेकिन यह काम जनता के बीच भी जाना चाहिए। अमर उजाला का अभियान महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहा है।