फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Be aware of those who lied , grabbing power

झूठ बोलकर सत्ता कब्जाने वालों से सचेत रहें

Wed, 16 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 16 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Be aware of those who lied , grabbing power
किसान को अनुदान के चेक देते राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  प्रदेश के राज्यमंत्री ऊर्जा और नियोजन एवं जिले के प्रभारी मंत्री शैलेंद्र यादव ने कहा कि झूठ बोलकर सत्ता कब्जाने वालों से सचेत रहे। प्रदेश में सपा नंबर वन है। प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा 2017 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन


समाजवादी विकास दिवस पर नजीबाबाद रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने बिना नाम लिए भाजपा और बसपा पर प्रहार किए। उन्होंने कहा विदेश से काला धन लाकर लोगों के खातों में पैसा पहुंचाने वाले अब कहां है, कुछ लोग झूठ का प्रचार प्रसार करने में माहिर होते हैं। प्रदेश की सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा हमारी सरकार क्षेत्र एवं जाति से ऊपर उठकर काम कर रही है। पूरब से पश्चिम तथा बुंदेलखंड से बिजनौर तक समानभाव है।
विज्ञापन


किसानों के लिए कई निर्णय हुए। जिले में 87 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान हो गया है। कार्यकर्ता के भरोसे पर न रहें। अधिकारी आज हैं कल चले जाएंगे। योजनाओं के क्रियान्वयन पर निगाह रखें। जिले में बिजलीघरों का जाल बिछा है, बिजली की किल्लत नहीं रहेगी। ग्रामीण इलाकों को 14 और शहरी इलाकों को 20 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो गई है। मंत्री जी ने दीप जला का कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इस  अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, कन्या विद्या धन के चेक बांटे। सदर विधायक रुचिवीरा, जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा, नगीना के विधायक मनोज पारस ने विचार रखे। जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव लघु सिंचाई भरत लाल, डीएम वीके आनंद, एसपी सुभाष बघेल मौजूद रहे। 

कार्यकर्ता सीएम कार्यालय को करेंगे रिपोर्ट
सपा कार्यकर्ता अब विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में सीएम और प्रभारी मंत्री कार्यालय को सीधा रिपोर्ट करेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा  कहीं गड़बड़ी मिली तो दोषियों की खैर नहीं। 

जिले की आठों सीट पर जीतेंगे
राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने ने कहा जनता सपा सरकार के अच्छे कार्यों को देख रही है। इसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में सामने आएगा। उन्होंने कहा 2017 के चुनाव में सपा जिले की आठों विधान सभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी। 

मुख्यमंत्री की कार्यक्षमता अधिक
प्रदेश के राज्यमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की काम करने की गति मुलायम सिंह यादव जी के मुकाबले दस गुणा अधिक है। वे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की सरकार में भी मंत्री थे। अब अखिलेश यादव सरकार की सरकार में मंत्री हैं।  मुलायम यादव जी की सरकार में एक बिजलीघर बनवाने में उन्हें  एक हजार लगे थे। अखिलेश यादव जी की सरकार में उसी काम के लिए मात्र सौ दिन लगे। 

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं
शैलेंद्र यादव ने कहा विपक्ष विरोध के लिए विरोध करता है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा  विपक्ष के विधायक बैक डोर से मुख्यमंत्री के पास जाकर अपना काम कराते हैं। 

जिले को मिली तीन एंबुलेंस
जिले को तीन एंबुलेंस  102 मिली। आधुनिक मेडिकल उपकरणों से सुसज्जित ये एंबुलेंस गर्भवती और एक साल से कम उम्र के बीमार बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगी। विकलांगों को ट्राई साइकिल और लाभार्थियों को साइकिल दी। 

विभागों ने स्टाल लगाए
समाजवादी विकास दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि, गन्ना, सौर ऊर्जा, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग ने स्टाल लगाया। इसमें संबंधित विभागों की उपलब्धियां को दर्शाया।

मंत्री ने पार्टी की गिनवाईं उपलब्धियां 
धामपुर/स्योहारा में विकास विभाग ने बुधवार को मुन्नी देवी मंदिर  के विश्रामालय में समाजवादी विकास दिवस मनाया । इस मौके पर प्रदेेश के उद्यान एवं प्रसंस्करण विभाग के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने जनता को सपा सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनवाईं । उन्होंने कहा सपा सरकार ने अपने चार साल के अब तक के कार्यकाल में प्रदेश में जितने विकास हुए हैं, आज तक की कोई भी सरकार नहीं करा सकी है।

विकास को देख गैर सपा दलों में भारी बौखलाहट है। कोई ऐसा घर परिवार नहीं रहा है, जिस घर में सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधा न पहुंची हो। किसी न किसी रूप में प्रदेश के सभी जाति धर्मों के लोगों को लाभ पहुंचा है। प्रदेश के युवा सीएम ने प्रदेश के गांवों में 14 घंटे और नगरों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति कराने का काम शुरू करा दिया है। अब लोगों को गर्मी में बिजली का संकट नहीं रहेगा। किसानों और मजदूर को लाभ दिलाने को कई योजनाओं को शुरू किया। प्रदेश में कई प्रकार की एंबुलेंस सेवा शुरू हुई है।  इस मौके पर पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार, शेख कमरूल इस्लाम, ब्लाक प्रमुख मुहम्मद अकबर, नसीम राणा, अरमान अली, कुशल पाल सिंह, तहसीलदार डॉ. जगन्नाथ सिंह,  एडीओ पंचायत सुशील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


वहीं स्योहारा, बुधवार को दोपहर एम क्यू इण्टर कॉलेज परिसर में समाजवादी विकास दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर मूलचंद चौहान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (उद्यान एंव प्रसंस्करण) तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन राशिद अर्शी ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हाजी नईमुलहसन रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed