फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BDC members informed about their work

Bijnor News: बीडीसी सदस्यों को उनके कार्यों के बारे में दी जानकारी

Mon, 28 Nov 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
BDC members informed about their work
बीडीसी सदस्यों को उनके कार्यों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय के डबाकरा हाल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बीडीसी को उनके कार्य क्षेत्र के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इतना ही नहीं समस्त बीडीसी को अपने क्षेत्र का बेहतर तरीके से विकास कराए जाने के भी टिप्स दिए गए।
हल्दौर ब्लॉक कार्यालय के सभागार कक्ष में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे ब्लॉक प्रमुख चौधरी विजेंद्र सिंह और विकास खंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव, एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में मुरादाबाद मंडल स्तर के प्रशिक्षक सत्येंद्र शर्मा, कुलवीर सिंह, डॉ. कादिर अहमद आदि ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके अधिकार, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराना, ग्राम विकास समिति का गठन करने, विकास कार्य से संबंधित प्रस्ताव पारित होने में के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बीडीओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बीडीसी को बताया कि क्षेत्र का विकास होने में उनकी अहम भूमिका होती है। प्रत्येक क्षेत्र पंचायत सदस्य को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह करना चाहिए। ताकि उनके क्षेत्र का बेहतर तरीके से विकास हो सके। शिविर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी मास्टर ट्रेनर और अधिकारी गणों से विभिन्न प्रकार के क्षेत्र के विकास कार्यों से संबंधित प्रश्न पूछे। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज सिंह, राहुल कुमार, नीता सिंह, अकरम, आफताब, इदरीश, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed