{"_id":"665cc15926eff01d01055314","slug":"barkatpur-sugar-mill-lost-and-iron-burnt-in-fire-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-108650-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अग्निकांड में बरकातपुर चीनी मिल की खोई और लोहा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अग्निकांड में बरकातपुर चीनी मिल की खोई और लोहा जला
विज्ञापन
नांगलसोती-बरकातपुर चीनी मिल की खोई में लगी आग।
शनिवार की रात लग गई थी आग, पांच घंटे में पाया गया काबू
नजीबाबाद सहित कई स्टेशनों की अग्निशमन टीम ने संभाली कमान
आग में जली खोई और लोहे की कीमत आठ करोड़ रुपये बताई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती (बिजनौर)। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर की खोई में शनिवार की रात भीषण आग लग गई। नजीबाबाद सहित कई स्टेशनों की अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। पांच घंटे आग पर काबू पाने में लगे। इस आग में खोई और उसके पास रखा लोहा जल गया। चीनी मिल की ओर से आठ करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया है।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में शनिवार को सात बजे अचानक मिल की खोई में आग लग गई। मिल अधिकारियाें की सूचना पर नजीबाबाद अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन की टीम ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना पर नगीना और बिजनौर की अग्निशमन टीम भी मौके पर पहुंची। रात्रि करीब दो बजे ग्रामीणों, कर्मचारियों और अग्निशमन टीम ने खोई में लगी आग पर काबू पाया।
चीनी मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह का कहना है कि अग्निकांड में मिल यार्ड इलाके में पड़ी खोई और लोहा जल गया। आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल सका है। जहां आग लगी थी, उस स्थान के आस-पास हाईटेंशन की विद्युत लाइन गुजर रही है। अग्निकांड में करीब आठ करोड़ की खोई और लोहा जलकर राख हो गया।