{"_id":"618eb002a5c418490d159047","slug":"barkatpur-mill-paid-for-the-current-crushing-season-bijnor-news-mrt564576647","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बरकातपुर मिल ने चालू पेराई सत्र का तीन करोड़ रुपये का किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बरकातपुर मिल ने चालू पेराई सत्र का तीन करोड़ रुपये का किया भुगतान
Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में चालू पेराई सत्र में गन्ना भुगतान की शुरुआत वेस्ट यूपी में सबसे पहले जिले से हो गई है। बरकातपुर चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र के भुगतान का तीन करोड़ रुपये का चेक डीसीओ को सौंप दिया है। बाकी भुगतान भी समय से कराने की बात कही है।
पिछले माह की आखिर में चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू किया था। मिलों ने पेराई तो शुरू कर दी है, लेकिन अभी रिकवरी कम आने से मिलों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिलाई और नजीबाबाद मिल को छोड़कर बाकी मिलों ने पिछले पेराई सत्र का भुगतान कर दिया है।
बरकातपुर चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र का भुगतान भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बरकातपुर चीनी मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने डीसीओ यशपाल सिंह को चालू पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का तीन करोड़ का चेक सौंपा।
विज्ञापन
नरपत सिंह ने बताया कि मिल द्वारा किसानों का भुगतान समय से किया जाएगा। डीसीओ यशपाल सिंह ने बताया कि सभी मिलों से गन्ना भुगतान समय से कराने की कोशिश की जाएगी। बरकातपुर मिल की तरह बाकी मिलों को भी समय से भुगतान करना चाहिए।