फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Barat's car overturned, two died

बरात की कार पलटी, दो की मौत

Mon, 26 Apr 2021 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Barat's car overturned, two died
बरात की कार पलटी, दो की मौत
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। थाना बढ़ापुर के गांव मुजफ्फरनगर से किरतपुर के गांव छितावर आ रही बरात की कार गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित हो कर पलट गई। कार के पलटने से दबकर कर दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए। घायलों को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंगलवार को किरतपुर क्षेत्र के गांव छितावर में अशोक कुमार की लड़की का विवाह समारोह था। इसके यहां थाना बढ़ापुर के गांव मुजफ्फरनगर से बरात आई थी। लगभग शाम छह बजे के करीब बरात की बस छितावर पहुंचने वाली थी। बस के पीछे कार भी आ रही थी। कार में चार युवक सवार थे। जब कार गांव के समीप मोड़ पर पहुंची तो सामने से अचानक एक बाइक सवार आ गया। कार तेज रफ्तार से थी और बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दो युवक नीचे दब गए जबकि अन्य दो युवकों को घायल अवस्था में कार से निकाला गया। दबे हुए दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया। कार को वहां से हटा कर थाने लाया गया। मृतकों में एक फरत ग्राम मुजफ्फरनगर का तथा दूसरा इस्लामुद्दीन बढ़ापुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed