फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bar Association will help advocates

अधिवक्ताओं की मदद करेगी बार एसोसिएशन

Sat, 01 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bar Association will help advocates
अधिवक्ताओं की मदद करेगी बार एसोसिएशन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन ने कोरोना महामारी में आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं की मदद करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता केयर फंड के नाम से सिंडिकेट बैंक की बिजनौर शाखा में खाता खोला गया है। इसमें सक्षम अधिवक्ताओं से धनराशि जमा करने की अपील की गई, जिससे जरूरतमंद अधिवक्ताओं को सहायता प्रदान की जा सके।

शुक्रवार को जजी परिसर स्थित जिला बार एसोसिएशन के बार हॉल में अध्यक्ष अजीत पंवार की अध्यक्षता एवं महासचिव रामेंद्र सिंह के संचालन में हुई बैठक में कोरोना महामारी के कारण जनपद न्यायालय बंद होने पर आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं को मदद देने की आवश्यकता पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इसके लिए अधिवक्ता केयर फंड के नाम से एक खाता सिंडिकेट बैंक बिजनौर की शाखा में खोला गया। इस दौरान अधिवक्ताओं से निवेदन किया गया कि खाता संख्या 93172200005298 में अपनी इच्छानुसार धनराशि जमा करें। इस धनराशि से आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं की मदद की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि इस खाते में जमा हुई धनराशि से संबंधित अधिवक्ता जरूरत के अनुसार मदद की जाएगी। बैठक में राहुल काकरान, सौरभ चौधरी, विवेक चौधरी, प्रदीप कुमार, देवराज सिंह, हरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed