फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy Police Deployment in Banhkala After Announcement of Hanuman Chalisa Recitation at Mosque

बिजनौर: मस्जिद में हनुमान चालीसा के पाठ के एलान पर बनखला छावनी में तब्दील, भारी पुलिस बल तैनात

Wed, 23 Sep 2026 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 01:58 AM IST
सार

बिजनौर के बनखला गांव की मस्जिद में हनुमान चालीसा पाठ के एलान के बाद पुलिस बल तैनात रहा। प्राचीन कुएं को मस्जिद की बाउंड्री से बाहर कराने के आश्वासन पर कार्यक्रम स्थगित किया गया।

विज्ञापन
Heavy Police Deployment in Banhkala After Announcement of Hanuman Chalisa Recitation at Mosque
कोतवाली देहात के गांव बनखला में मस्जिद के पास तैनात पुलिस। संवाद

विस्तार

कोतवाली देहात मस्जिद में हनुमान चालीसा पाठ के एलान पर बनखला गांव छावनी में तब्दील रहा। गांव में दाखिल होने वाले रास्तों और मस्जिद के आसपास पुलिस तैनात रही। उधर पुलिस ने तीन में मस्जिद की बाउंड्री से प्राचीन कुआं बाहर कराने के आश्वासन पर हिंदू रक्षा दल ने हनुमान चालीसा पाठ को स्थगित कर दिया। हालांकि चार दिन के बाद खुद ही कुएं की खोदाई करने की चेतावनी दे डाली।

विज्ञापन


हिंदू रक्षा दल ने एलान कर रखा था कि ग्राम बनखला स्थित मस्जिद में मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके चलते पुलिस-प्रशासन ने ग्राम बनखला और लक्खूवाला में पुलिस बल तैनात कर दिया।

विज्ञापन

मस्जिद के पास नायब तहसीलदार अंकित कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। करीब 11 बजे हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी ग्राम लक्खूवाला पहुंचे और वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनसे वार्ता की। इसके बाद हिंदू रक्षा दल का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से वार्ता के लिए बिजनौर पहुंचा। उत्तराखंड हिंदू रक्षा दल के नेता ललित शर्मा भी प्रतिनिधिमंडल के साथ रहे।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, सीओ नगीना राजेश सोलंकी और थाना प्रभारी कोतवाली देहात सुनील सहरावत की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल से वार्ता हुई। हिंदू रक्षा दल के नेता ललित शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने तीन दिन में मामले की जांच पूरी कर कुएं को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया है।

साथ ही मस्जिद से संबंधित मामले की भी जांच कराने की बात कही गई है। आश्वासन मिलने के बाद हिंदू रक्षा दल ने मस्जिद में हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। उधर हनुमान चालीसा पाठ के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटने की आशंका पर पड़ोस के गांव लक्खूवाला में 500 लोगों का खाना भी तैयार कराया गया था।
विज्ञापन

14 दिन में भी जांच पूरी नहीं कर सका तहसील प्रशासन
गांव के कुछ लोगों ने सात सितंबर को डीएम और एसपी से शिकायत की थी, जिसमें कहा गया था कि बनखला गांव की मस्जिद में कुआं है। इस कुएं को बंद करके उसके ऊपर शौचालय बना दिया गया है। इस शिकायती पत्र के बाद गांव में कई बार पुलिस और तहसील प्रशासन पहुंचा। लेकिन 14 दिन के बाद भी तहसील प्रशासन अपनी जांच में यह तय नहीं कर पाया कि कुआं मस्जिद के अंदर है या नहीं। एसडीएम और सीओ ने सोमवार की शाम गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। वहां लोगों से मस्जिद की जमीन और कुएं के बारे में पूछताछ की। कई बुजुर्गों से भी कुएं के बारे में जानकारी जुटाई।

एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने बताया कि नगीना एसडीएम जांच के लिए मौके पर गए थे। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद जमीन की स्थिति साफ हो पाएगी।
 
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस को तैनात किया गया था। राजस्व विभाग की जांच और प्रशासन के निर्णय के क्रम में ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ....केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed