फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bankers' strike in protest against amendment in labor laws

श्रमिक कानूनों में संशोधन के विरोध में बैंक कर्मियों की हड़ताल

Thu, 09 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bankers' strike in protest against amendment in labor laws
बिजनौर में एलआईसी कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
श्रमिक कानूनों में संशोधन के विरोध में बैंककर्मियों की हड़ताल
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार की नीतियों को श्रमिक विरोधी बताते हुई कई बैंक संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल को समर्थन दिया। हड़ताल की वजह से कई बैंकों की शाखाओं पर ताले लटके रहे। एलआईसी कर्मचारियों ने भी हड़ताल में हिस्सा लिया।
जिले में हड़ताल को एआईबीईए, एआईबीओए, बैफी, इंबैफ, इंबौक, यूपीबीईयू बैंक संगठनों ने समर्थन दिया। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, केनरा बैंक, सिंडीकेट बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांचों में ताले लटके रहे। पीएनबी में हड़ताल का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। बैंकों की हड़ताल को देखते हुए एक दिन पहले ही एटीएम मशीनों में नगदी रख दी गई थी। बुधवार को पूरा दिन बारिश होने से उपभोक्ताओं ने बैंकों की ओर कम ही रुख किया। बैंकों में हड़ताल से करीब 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

यूपीबीईयू के जिला मंत्री सौरभ गुप्ता ने बताया कि बैंककर्मियों की हड़ताल कामगारों के राष्ट्रीय सम्मेलन के मांगपत्र के समर्थन में है। बैंक कर्मचारी कथित बैंकिंग सुविधाओं व अवांछित विलय के विरोध में हैं। कर्मचारियों के हित में नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करके पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। बैंकों में पर्याप्त भर्ती व वेतन पुनरीक्षण समझौता भी जल्दी लागू होना चाहिए। वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम के सभी कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। बैठक में शाखा सचिव राजकुमार ने बताया कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंपकर देश को बर्बाद करना चाहती है। श्रम कानूनों को बदलकर देश के सभी कर्मचारियों व मजदूरों को पूंजीपतियों का गुलाम बना देना चाहती है। अध्यक्षता नंदगोपाल रस्तोगी ने की। इस दौरान प्रदीप कुमार, यशपाल सिंह, गजे सिंह, मुंशीराम, रोहिताश सिंह, कपिल कुमार, रोहित, विपिन अग्रवाल, ममता रानी, हर्षित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed