कन्या भ्रूण हत्या पर लगाए रोक : डीएम
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध तो है ही, मानवता और प्रकृति के प्रति भी अत्यंत निंदनीय कार्य है। उन्होंने सीएमओ को सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संबंध में बैठक में डीएम ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का उद्देश्य लिंग के आधार पर भेद कम करना, भ्रूण हत्या रोकना, प्रत्येक दशा में बालिकाओं को शिक्षित करना है। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के जिन गांवों में चाइल्ड सेक्स रेशियों में कमी है, उन गांवों में जन जागरूकता कार्यक्रमों से प्रचार प्रसार कराया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर होल्डिंग लगवाया जाए। समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायत अपनी अपनी नगर पालिका और नगर पंचायत के ओवर हेड टैंक पर बेटी बचाओ-और बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत वॉल पेंटिंग कराएं।