{"_id":"5fcbd6a88ebc3ecfa4657e34","slug":"balwali-bridge-will-not-be-able-to-start-before-kumbh-mela-bijnor-news-mrt51425934","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ तक नहीं चलेगा बालीवाल पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ तक नहीं चलेगा बालीवाल पुल
विज्ञापन
बालावाली में गंगा पर बनाया गया पुल।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। कई राज्यों को जोड़ने वाले बालावाली पुल के हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेले तक चालू होने के आसार नहीं है। यह पुल अभी डेढ़ साल बाद चालू होगा। पुल के गाइड बंध के लिए 60 करोड़ का संशोधित स्टीमेट भेजा गया है। अगले सप्ताह शासन से इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद हैं।
मंडावर क्षेत्र के बालावाली में गंगा के ऊपर 910 मीटर पुल बनाने का कार्य 2016 में शुरू हुआ था। पुल के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। पुल का एक टुकड़ा ही बनना ही बाकी है। बाकी पुल बनकर तैयार हो गया है। यह पुल पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली को जोड़ेगा। बिजनौर से हरिद्वार की दूूूरी भी 30 किमी घट जाएगी। इस पुल को चालू करने के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी। पर पुल के पार एप्रोच रोड बनाने के लिए उत्तराखंड के किसानों के अड़ंगा अटकाने पर यह मामला अटका रहा। वहां के किसान एप्रोच रोड बनाने के लिए जमीन देने को तैयार नहीं हुए। पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड बननी है।
अब किसी तरह अधिकारियों ने दोनों ओर के किसानों को जमीन देने के लिए राजी किया था। मकर संक्रांति से हरिद्वार में कुंभ मेला शुरू होना है। कुंभ मेले में हरिद्वार आने जाने के लिए यह पुल काफी लाभदायक होता। आस लगाई जा रही थी कि कुंभ मेले से पहले ये पुल शुरू हो जाएगा। लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल के दोनों ओर 250 मीटर गाइड बंध बनाने के लिए 60 करोड़ का संशोधित स्टीमेट भेजा गया है। इसे एक सप्ताह के अंदर मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद पुल के बचे कार्य व गाइड वन का निर्माण शुरू होगा। पीडब्लूडी के एक्सईएन सुनील सागर के मुताबिक शासन को संशोधित स्टीमेट भेजा गया है। कुंभ मेले से पहले पुल शुरू नहीं हो पाएगा। पुल शुरू होने में अभी डेढ़ साल लगेगा। दोनों ओर गाइड वन बनेंगे।