फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bal Gyan Niketan Inter College won the champion trophy

Bijnor News: बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज ने जीती चैंपियन ट्राॅफी

Sat, 18 Nov 2023 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bal Gyan Niketan Inter College won the champion trophy
बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज बास्टा में प्रेरणा महोत्सव के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज बास्टा में प्रेरणा महोत्सव के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज बास्टा ने चैंपियन ट्राफी हासिल की।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी मनोज कुमार, विशिष्ट अतिथि राकेश बंसल दिल्ली, डाॅ. यज्ञदत्त शर्मा, जग्गी अरोड़ा, पवन शर्मा, दिल्ली पुलिस अधिकारी श्रवण कुमार, आईएएस श्रुति शर्मा ने किया। कार्यक्रमों का संचालन इशत अंसारी ने किया। कबड्डी बालक के सीनियर और जूनियर वर्ग में बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज बास्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर में मुखराम सिंह इंटर कॉलेज प्रथम, खो-खो बालिका वर्ग में मुखराम सिंह इंटर कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

100, 200, 800, 1500, 5000 मीटर दौड़ में बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज प्रथम रहा। 400 मीटर में मुखराम इण्टर कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल ज्ञान निकेतन इंटर कॉलेज बास्टा ने सर्वाधिक मुकाबले जीतकर चैंपियन ट्राफी हासिल की। प्रतियोगिता के सम्पन्न कराने में शुभम तोमर, मनिक ढाका, दारा सिंह, धर्मेंद्र कुमार, पूर्णिमा, मोहित चौधरी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य महेश चंद्र त्यागी, उपप्रधानाचार्य मनमोहन सिंह, दीपा शर्मा, गौरव चौहान, चंद्र प्रकाश, ओमपाल सिंह, मोहम्मद मोहसिन, पुष्पेन्द्र, मोहम्मद मुशीर, समर पाल यादव, विवेक शर्मा, कुलदीप सागर, सदफ, पूनम चौधरी, जीनत, छाया, रुही, महिमा, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed