{"_id":"6318df11b2e12f3b625d4122","slug":"bakiyu-s-dharna-continues-in-tehsil-dhampur-news-mrt6043021200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का तहसील में धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का तहसील में धरना जारी
विज्ञापन
धामपुर में एसडीएम कार्यालय के चल रहे धरने में भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच वकीलों के साथ बैठे बार ऐ
- फोटो : DHAMPUR
भाकियू का तहसील में धरना जारी
धामपुर। भाकियू टिकैत का एसडीएम के कार्यालय के बाहर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर शौचालय आदि की व्यवस्था न होने पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। बार ऐसोसिएशन धामपुर ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर किसान आंदोलन को समर्थन दिया। वकील किसानों के साथ धरने पर भी बैठे। भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने तहसील में पंचायत कर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन किया।
भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता तीन दिन से एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर डटे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि किसानों को तीन दिन से एसडीएम कार्यालय के बाहर आंदोलन करते हो गए हैं, लेकिन अधिकारियों ने उनकी सुध नहीं ली। एसडीएम परिसर में बने शौचालयों को भी साफ नहीं कराया गया। तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि अबकी बार आंदोलन लंबा चलेगा। किसानों ने धामपुर को जिला बनाने, अफजलगढ़ ब्लॉक को तहसील का दर्जा देने सहित किसानों की सभी मांगों को पूरा कराने की मांग की। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना और निदान करने का भरोसा दिया। कहा कि जो मांग उनके स्तर की नहीं हैं, वह इसके लिए प्रस्ताव तैयार करेंगे। जिसे शासन को प्रेषित किया जाएगा। धरने पर दुष्यंत राणा, अशोक कुमार, गजेंद्र सिंह टिकैत, कविराज सिंह, मदन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
वहीं, भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने तहसील में पंचायत कर प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र तहसीलदार गोपेश तिवारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आठ पर्ची वाले किसानों की गन्ना पर्चियों को दो फोरनेट में दिलाने, वन्य जीवों से जानमाल की सुरक्षा कराने, विद्युत निगम की ओर से हो रहे उत्पीड़न को रुकवाने, जमीनों का दाखिल खारिज कराने, जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों की आर्थिक मदद कराने, बिजली के बिलों को माफ करने की मांग की। इस दौरान रामअवतार सिंह, हरिराज सिंह, प्रेमराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वार्ता विफल, 12 को पंचायत का ऐलान
धामपुर। एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रहे आंदोलन को वार्ता कर सहमति से खत्म करने के लिए एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से करीब एक घंटे तक अपने कार्यालय में वार्ता की। लेकिन काफी देर तक चली वार्ता के बाद कोई नतीजा नहीं निकल सका। भाकियू तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने 12 सितंबर को धरना स्थल पर जिला स्तर की पंचायत करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। वार्ता के दौरान सीओ इंदू सिद्धार्थ, तहसीलदार गोपेश तिवारी, भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धामपुर कविराज सिंह, गजेंद्र सिंह टिकैत, मदन सिंह राणा, दुष्यंत राणा, देवराज सिंह आदि रहे। एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इनमें से अधिकांश ऐसी मांगे हैं जो उनके स्तर की नहीं हैं।