फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bakiu's fourth team leaves for Delhi

भाकियू का चौथा दल दिल्ली रवाना

Fri, 04 Dec 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bakiu's fourth team leaves for Delhi
अफजलगढ़ गुरूद्वारे से दिल्ली आंदोलन के लिए जाता किसानों का जत्था। - फोटो : BIJNOR
भाकियू का चौथा दल दिल्ली रवाना
विज्ञापन

अफजलगढ़। पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन में स्थानीय भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों का एक बड़ा चौथा दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
बृहस्पतिवार को सुबह गुरुद्वारे से नारेबाजी करते हुए पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह व कुलविंदर सिंह सहित दर्जनों भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों का चौथा जत्था आधा दर्जन से अधिक कारों से दिल्ली बुराड़ी बार्डर के लिए कूच किया। दिल्ली रवाना होने से पूर्व कहा जब तक सरकार किसान विरोधी तीनों कानून वापस लेकर समस्या का समाधान नहीं करती है तब तक दिल्ली में डेरा रहेगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो और कार्यकर्ता व किसान दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान कुलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अजबिंदर सिंह, किशन सिंह, गुरबिंदर सिंह, अजमेर सिंह, शेर सिंह, हरविंदर सिंह, मेजर सिंह सहित करीब पांच दर्जन से अधिक कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे। गांव प्रेमपुरी से करीब एक दर्जन लोगों का जत्था क्षेत्र के दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के लिए खाने पीने के सामान के साथ ट्रैक्टर ट्राली से रवाना हुआ। गुलजार सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र के उन लोगों के लिए राशन आदि की व्यवस्था कर ले जा रहे हैं जो धरने प्रदर्शन पर बैठे हैं। जत्थे में तीर्थ सिंह, जसवंत सिंह, सरजीत सिंह, स्वरूप सिंह तथा बाबा छिंदा सहित एक दर्जन से अधिक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed