फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bakiu jammed the national highway, public worried

भाकियू ने नेशनल हाईवे किया जाम, जनता रही परेशान

Fri, 26 Mar 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bakiu jammed the national highway, public worried
भाकियू ने नेशनल हाईवे किया जाम, जनता रही परेशान
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बैराज रोड पर चक्का जाम किया। जिसके कारण राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। राहगीरों ने जाम लगाने का विरोध करते हुए हंगामा भी किया। जनता की परेशानी को देखते हुए किसानों ने करीब आधा घंटा पहले जाम खोल दिया। हालांकि भाकियू का भारत बंद पूरी तरह विफल रहा।
भाकियू ने शुक्रवार को चक्का जाम का एलान किया था। हालांकि चक्का जाम का जिले में कहीं पर भी असर दिखाई नहीं दिया। सुबह से ही पूरा बाजार खुला रहा। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर पहुंचे और करीब 11 बजे जाम लगा दिया। किसानों ने अपने वाहन पुल पर खड़े कर दिए। चक्का जाम होने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। खासतौर से महिलाओं और बच्चों को धूप में जाम लगने से भारी परेशानी रही। किसानों से राहगीरों ने परेशानी का हवाला देते हुए जाम खोलने को कहा लेकिन किसान नहीं माने। इस पर किसानों ने विरोध जताते हुए हंगामा भी किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा और एसपी सिटी भी मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि किसान भी जनता को परेशान नहीं करना चाहते हैं, लेकिन किसानों के पास अपना विरोध जताने के अलावा और कोई चारा नहीं है। सरकार को किसानों की मांग माननी ही पड़ेंगी। किसानों ने जनता की परेशानी को देखते समय से आधा घंटा पहले डेढ़ बजे जाम खोल दिया। इस दौरान सुनील प्रधान, जितेंद्र प्रधान, अंकित कुमार, मोहित कुमार, सुरपाल सिंह, प्रमोद, पुष्पेंद्र, अतुल चौधरी, विकास कुमार, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगा किया कृषि कानूनों का विरोध
नहटौर/किरतपुर/नगीना/स्योहारा। गांव सदरूद्दीनगर में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने पैजानियां मार्ग को जाम कर दिया। किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, संदीप चौधरी, नोबहार, विक्रम सिंह, कल्याण सिंह, धर्मवीर सिंह, अवतार सिंह, राकेश सिंह, लोकेंद्र सिंह, सुभाष, शोभित सिंह, यशपाल सिंह, चरण सिंह, सौगंध सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, किरतपुर में ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद राजपूत की अगुवाई में किसानों ने नगीना चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। किसानों मे मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, ऋषिपाल, मशकूर अहमद, मुकुल राजपूत, मनोज राजपूत शामिल रहे। नगीना में युवा जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में किसानों ने फोरलेन टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर जाम लगाया। स्योहारा में थाना चौराहे पर जाम लगाया गया। ब्लॉक उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गजराम सिंह, सत्यवीर सिंह, अनुज बालियान, सफीक अहमद, महेश यादव, विनीत चौहान, भोले, अमित चौधरी, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में गंगा बैराज के पुल पर किसानों के जाम के दौरान परेशान यात्री।

बिजनौर में गंगा बैराज के पुल पर किसानों के जाम के दौरान परेशान यात्री।- फोटो : BIJNOR

बिनौर में गंगा बैराज के पुल पर किसानों के जाम से परेशान बुजुर्ग महिला।

बिनौर में गंगा बैराज के पुल पर किसानों के जाम से परेशान बुजुर्ग महिला।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed