फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bakiu and Aspa came to a stage

एक मंच पर आई भाकियू और आसपा

Sun, 09 May 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bakiu and Aspa came to a stage
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव टलने से राजनीतिक दलों की सरगर्मियां थम गई हैं। प्रत्याशी बनाने को लेकर चल रही मारामारी पर भी विराम लग गया है। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाकियू और आजाद समाज पार्टी एक मंच पर आ गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से जिले की सियासत गरमाई हुई थी। भाजपा व सपा से प्रत्याशी बनाने को लेकर होड़ मची हुई थी। भाजपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी व आयुष चौहान प्रत्याशी पद के दावेदार हैं। दोनों के नाम भाजपा हाईकमान को भेजे गए हैं। उधर, सपा से रफी अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नसरीन सैफी, शाहजहां, सरदार मनदीप सिंह समेत कई दावेदार हैं। सपा भी एक दो दिन में प्रत्याशी का एलान करने जा रही थी। पूर्व विधायक शाहनवाज राना की पत्नी इंतेखाब राना भी पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर ताल ठोक रही थीं। रविवार को आजाद समाज पार्टी व भाकियू जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर एक मंच पर आ गए हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, आजाद समाज पार्टी मंडल प्रभारी शमशाद सैफी व जिलाध्यक्ष नरेश फौजी ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद चाहते हैं जिले में गैर भाजपाई पंचायत अध्यक्ष बने। उन्होंने सपा और रालोद से भी उनके साथ आकर समर्थन देने की अपील की है। पंचायतीराज महामंत्री भूपेंद्र सिंह के कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव टलने की बात कहने से जिले में चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां थम गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed