फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bajrang Dal department convenor Shivam Verma's last rites

Bijnor News: बजरंग दल विभाग संयोजक शिवम वर्मा का अंतिम संस्कार

Sun, 07 Jun 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal department convenor Shivam Verma's last rites
हल्दौर। मोहल्ला रईसान निवासी एवं बजरंग दल के विभाग संयोजक शिवम वर्मा का शव घर पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारियों तथा गणमान्य लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गमगीन माहौल में अंतिम यात्रा निकाली गईं। फुफेरे भाई हर्ष वर्मा ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

शिवम वर्मा कुछ दिन पूर्व अपनी मां गिरजेश के साथ देहरादून स्थित अपने ननिहाल गए थे। बृहस्पतिवार की रात वह परिजनों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। इसके बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए। शुक्रवार को सहारनपुर के माता शाकंभरी देवी क्षेत्र स्थित नागलमाफी के जंगल में उनका शव पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद देर रात उनका शव उनके आवास पर लाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नहटौर विधायक ओमकुमार, विहिप के प्रांत सहमंत्री जितेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख सत्यपाल सिंह, बजरंग दल के प्रांत शारीरिक प्रमुख आशीष बालियान, विहिप के जिला मंत्री सौरभ शर्मा व सुनील वर्मा शाह, बजरंग दल के जिला संयोजक अरुण चौधरी, जिला गोरक्षा प्रमुख सिंधु राज सिंह, विहिप के जिला कोषाध्यक्ष सजल अग्रवाल तथा भाजपा नेता शशिकांत बालियान ने परिजनों को सांत्वना दी। पूर्व पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी, पूर्व पालिका चेयरपर्सन पति सुशील वर्मा, रघुराज सिंह नागर, हिरदेश प्रकाश, राजीव कुमार, राजकुमार सिंह, लक्ष्मीकांत वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed