फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bag worth Rs 6 lakh stolen from document writer's trunk

Bijnor News: दस्तावेज लेखक के संदूक से छह लाख रुपये का थैला चोरी

Fri, 10 May 2024 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bag worth Rs 6 lakh stolen from document writer's trunk
चांदपुर तहसील में दस्तावेज लेखक के संदूक से रुपयों का थैला चोरी होने के बाद जानकारी करती पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदपुर। तहसील परिसर में दस्तावेज लेखक के संदूक से चोर दिन दहाड़े छह लाख रुपये से भरा थैला चोरी कर भाग गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
तहसील परिसर में दस्तावेज लेखक प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि नूरपुर निवासी मोहम्मद इकबाल उनके पास बैनामा पंजीकृत कराने आए थे। विक्रेता को देने के लिए छह लाख रुपये नकद का थैला मोहम्मद इकबाल ने उसके पास रखे संदूक में रख दिया था। दोपहर करीब 01.20 बजे एक अंजान व्यक्ति ने आकर संदूक खोलकर उसमें रखे छह लाख रुपये के थैला निकाल लिया तथा मुख्य मार्ग की ओर तेजी से भागा।

मौके पर मौजूद लोगोंं ने व्यक्ति का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। ई-रिक्शा में बैठकर शहर की ओर भाग गया। दिन दहाड़े हुई घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की तथा चोर को काफी तलाश किया, लेकिन आरोपी का कहीं पता नहीं लगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि घटना की रिपोर्ट लिखी जा रही है। चोरी की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed